- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ind vs sa its confirmed test series to be played without spectators 5148003
IND vs SA: CSA-BCCI का फैसला- ओमीक्रोन के चलते पूरी टेस्ट सीरीज में नहीं आएंगे दर्शक
साउथ अफ्रीका कोविड-19 की चौथी लहर का सामना कर रहा है. कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन ने यहां हालात और मुश्किल बना दिए हैं.
Published On Dec 21, 2021, 08:54 AM IST
Last UpdatedDec 21, 2021, 08:54 AM IST
भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच शुरू हो रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज अब बगैर दर्शकों के खेली जाएगी. साउथ अफ्रीका में कोविड- 19 (Covid 19) के नए वैरिएंट ओमीक्रोन (Omicron) के चलते हालात बेकाबू हैं. इससे खिलाड़ियों और सपॉर्टिंग स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह फैसला लिया है. दोनों देशों के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट यानी 26 दिसंबर से सेंचुरियन में यह सीरीज शुरू होगी.
साउथ अफ्रीका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक है. यहां इस घातक वायरस की चौथी लहर चल रही है और रोजाना यहां रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं. माना जा रहा है कि चौथी लहर का कारण ओमीक्रोन वैरिएंट है.
सीएसए ने बयान में कहा, ‘सीएसए को क्रिकेट के सबसे उत्साही दर्शकों और खेल प्रेमियों को यह सूचित करते हुए खेद है कि दुनिया भर में कोविड के बढ़ते मामलों और देश में चौथी लहर के कारण दोनों क्रिकेट संस्थाओं ने खिलाड़ियों और दौरे की सुरक्षा के लिए संयुक्त रूप से फैसला किया है कि भारत vs साउथ अफ्रीका मुकाबले के लिएsports टिकट उपलब्ध नहीं होंगे.’
बयान में कहा गया,’कोविड के जोखिम के नजरिए से दौरे को किसी भी नुकसान से बचाने और जोखिम मुक्त जैविक रूप से सुरक्षित माहौल को बनाए रखने के लिए यह फैसला किया गया है.’
सीएसए दर्शकों के मुकाबले देखने के लिए विभिन्न विकल्पों पर गौर कर रहा है. सीरीज का आयोजन पिछले महीने ओमीक्रोन प्रारूप के प्रसार के बाद कोविड-19 के बढ़ते मामलों के खतरे के बीच किया जा रहा है. देश में पिछले कुछ हफ्तों में कोविड मामलों में इजाफा हुआ है.
बता दें भारतीय टीम 16 दिसंबर को यहां पहुंचने के बाद से रिसॉर्ट में रुकी है जो पूरा उसके लिए बुक है, जिससे कि पूरी सीरीज के दौरान कड़ा जैविक रूप से सुरक्षित माहौल बरकरार रखा जा सके. यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र का हिस्सा है.