- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ind vs sa many experts surprised as ajinkya rahane got a chance to tour of south africa but msk prasad backs him 5133356
Ajinkya Rahane को साउथ अफ्रीका दौरे पर जगह मिलने से जानकार हैरान, लेकिन पूर्व चीफ सिलेक्टर का मिला समर्थन
इस पूर्व चयनकर्ता ने विदेशी दौरों पर अजिंक्य रहाणे की सफलता को याद दिलाते हुए उनके आंकड़ों पर बात की है.
Published On Dec 10, 2021, 05:36 PM IST
Last UpdatedDec 10, 2021, 05:36 PM IST
टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि टेस्ट टीम के उपकप्तान रहाणे का टीम से पत्ता कट सकता है. हालांकि सिलेक्टर्स ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम का चयन करते हुए उन्हें टीम में एक बार फिर जगह दी है. टीम इंडिया के पूर्व चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद (MSK Prasad) ने भी चयनकर्ताओं की नई टीम के इस फैसले का समर्थन किया है.
एमएसके प्रसाद (MSK Prasad) ने कहा कि साउथ अफ्रीका जैसे चुनौतीपूर्ण दौरे पर अनुभवी खिलाड़ी अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे. रहाणे का विदेशी दौरों पर रिकॉर्ड भी अच्छा है.
इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, ‘अंत में, जो टीम चुनी जानी थी उसमें युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण ही होना था. रहाणे की बात करें तो साल 2013 में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था. अकसर वह विदेशों में शानदार प्रदर्शन करते ही दिखाई देते हैं लेकिन घर पर उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं है.’
उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है, जब सिलेक्टर्स को घरेलू और विदेशी दौरों के लिए कुछ स्थानों पर अलग-अलग खिलाड़ियों को मौका देने के बारे में सोचना चाहिए. अजिंक्य रहाणे का विदेश में रिकॉर्ड बेहद शानदार है. उन्होंने विदेशी जमीन पर 40 से अधिक औसत के साथ 3000 से ज्यादा रन बनाए हैं, जो उनके घरेलू औसत 35 से कहीं बेहतर है.
आजकल भारतीय टीम में चयन के लिए युवा खिलाड़ी जिस तेजी से अपनी ताल ठोक रहे हैं. प्रसाद ने उसका स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि यह एक स्वस्थ सिरदर्द है. लेकिन अब वक्त आ गया है, जब हम खिलाड़ियों को मौका देने को लेकर एक साफ नीति बना लें और उस पर काम करें.
चयनकर्ताओं को यह मालूम होना चाहिए कि वह एक सीनियर खिलाड़ियों को कब तक मौका देना चाहते हैं और किसी युवा खिलाड़ी को वह कब शामिल करें. इसके अलावा एक दौरे पर वह टीम में कितने युवा खिलाड़ियों को चांस दें.