- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ind vs sa odi shikhar dhawna picture with rohit sharma bhuvneshwar kumar goes viral 5168911
IND vs SA ODI: लंबे समय बाद मिले तीन यार, धवन-रोहित और भुवनेश्वर कुमार, Picture Viral
शिखर धवन ने आखिरी बार जुलाई में श्रीलंका दौरे के दौरान भारतीय टीम में जगह बनाई थी. उस वक्त उन्होंने टीम की कमान संभाली थी.
Published On Jan 03, 2022, 08:00 PM IST
Last UpdatedJan 03, 2022, 08:00 PM IST
सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने सोमवार को भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के नए वनडे और टी20 कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के साथ पिक्चर शेयर की. इस तस्वीर में टीम के सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) भी नजर आ रहे हैं. धवन ने बताया कि उन्हें लंबे समय बाद रोहित और भुवी के साथ जिम में ट्रेनिंग करने का मौका मिला है. शिखर धवन को साउथ अफ्रीका दौरे पर भारत की वनडे टीम में जगह दी गई है. वनडे टीम का ऐलान होने के बाद सभी क्रिकेटर्स को मुंबई में इकट्ठा होने के लिए कहा गया है. जहां इस वक्त प्रैक्टिस सेशन चल रहा है. भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA ODI) के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 19 जनवरी से खेली जाएगी. रोहित शर्मा चोटिल हैं. लिहाजा केएल राहुल (KL Rahul) इस दौरान भारतीय दल का नेतृत्व करेंगे
शिखर धवन ने अपने इंस्टग्राम पर पोस्ट डालते हुए लिखा, “भारत के दो चैंपियन रोहित शर्मा और शिखर धवन मिलकर अच्छा लग रहा है. इनके साथ ट्रेनिंग करने में हमेशा ही मजा आता है.”
View this post on Instagram
कयसा लगाए जा रहे थे कि शिखर धवन का अंतरराष्ट्रीय करियर अब खत्म हो गया है. उन्हें टी20 विश्व कप की टीम में जगह नहीं दी गई थी. इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से भी धवन को दूर रखा गया. आखिरी बार धवन जुलाई में भारत के श्रीलंका दौरे के दौरान भारतीय टीम में खेले थे. श्रीलंका खेलने गई अनुभवहीन टीम का कप्तान शिखर धवन को बनाया गया था.