This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
BCCI ने कर दिया ऐलान, इन 5 शहरों में खेले जाएंगे IND vs SA के बीच T20I मैच
India vs South Africa T20I Series: भारत और साउथ अफ्रीका के 5 टी20 मैचों की सीरीज जून में खेली जाएगी. बीसीसीआई ने मुकाबलों के आयोजन स्थल का ऐलान कर दिया है.
Written by India.com Staff
Last Published on - April 23, 2022 10:16 PM IST

India vs South Africa T20I Series: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA) के बीच जून में 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेली जानी है, जिसके वेन्यू की घोषणा हो चुकी है. 9-19 जून के बीच दोनों टीमें दिल्ली (Delhi), कटक (Cuttack), विशाखापट्टनम (Visakhapatnam), राजकोट (Rajkot) और बेंगलुरु (Bengaluru) में शृंखला के मुकाबले खेलेंगी. टी20 वर्ल्ड कप-2022 (T20 World Cup 2022) को मद्देनजर रखते हुए यह सीरीज बेहद अहम होगी.
जून में 7 टी20 मैच खेलेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया को जून में 7 टी20 मैच खेलने हैं. भारत, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 9-19 जून के बीच पांच मैचों की घरेलू श्रृंखला खेलेगा, जिसके बाद आयरलैंड के मालाहाइड में टीम को 26 जून और 28 जून को दो टी20 मैच खेलने हैं. आयरलैंड दौरे के समय भारत की मुख्य टीम इंग्लैंड में होगी, ऐसे में इस दौरे पर नए खिलाड़ियों को मौका मिलेगा.
NEWS 🚨 – BCCI announces venues for home series against South Africa.
More details 👇 #INDvSA #TeamIndia https://t.co/suonaC39wR
— BCCI (@BCCI) April 23, 2022
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच 9 जून को दिल्ली में खेला जाएगा, जिसके बाद दोनों टीमें 12 तारीख को कटक में आमने सामने होंगी. 14 जून को विशाखापट्टनम में शृंखला के तीसरे मुकाबले का आयोजन होगा. दोनों टीमें राजकोट में 17 जून को सीरीज का चौथा मैच खेलेगी. वहीं पांचवां और अंतिम टी20 मैच बेंगलुरु में 19 जून को खेला जाना है.
South Africa tour of India, 2022 Full Schedule
9 जून: पहला टी20 मैच, दिल्ली
12 जून: दूसरा टी20 मैच, कटक
14 जून: तीसरा टी20 मैच, विशाखापट्टनम
17 जून: चौथा टी20 मैच, राजकोट
19 जून: पांचवां टी20 मैच, बेंगलुरु
