IND vs SA- इस बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने का सबसे शानदार मौका: Sourav Ganguly

बीते 29 साल में टीम इंडिया ने यहां 7 बार टेस्ट सीरीज खेली हैं लेकिन कभी भी वह कोई भी सीरीज अपने नाम नहीं कर पाई है. लेकिन इस बार होगा कमाल!

Edited By : India.com Staff |Dec 16, 2021, 07:53 PM IST

Published On Dec 16, 2021, 07:53 PM IST

Last UpdatedDec 16, 2021, 07:53 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर पहुंच गई है. यहां 26 दिसंबर से टीम इंडिया मेजबान टीम के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगज करेगीय भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में कभी भी कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है. लेकिन पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को लगता है कि इस बार टीम इंडिया यह कमाल करने में कामयाब होगी. विराट कोहली (Virat Kohli) के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया को भी पहली बार साल 2018 में उसके घर जाकर हराया था. इसके बाद भारतीय टीम ने 2020 में भी कंगारुओं को उनके घर में बैक टू बैक धूल चटाई थी.

भारतीय टीम 29 साल में 7 दफा इस देश का दौरा कर चुकी है, लेकिन वह एक भी मौके पर टेस्ट सीरीज अपने नाम नहीं कर पाई है. हालांकि कुछ जानकारों को संदेह है कि भारतीय टीम में विराट कोहली (Virat Kohli) को अचानक वनडे टीम की कप्तान से हटाने के बाद टीम में तनाव जैसी स्थिति है. लेकिन सौरव गांगुली ने कहा कि मैदान के बाहर की चीजें भारतीय टीम को मैदान पर परेशान नहीं करेंगी और टीम एकजुट होकर खेलती दिखेगी और वहां जीत दर्ज करेगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बुधवार को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाहर हो रही बातों पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि टीम के बाहर हो रही बातें सही नहीं हैं. लेकिन टीम साउथ अफ्रीका में अपना शत प्रतिशत देने को तत्पर होगी. भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम से बाहर बहुत कुछ होता रहता है लेकिन आप सिर्फ उन्हीं चीजों पर नियंत्रण रख सकते हैं, जो आपके बस में हैं. मैं मानसिक रूप से तैयार हूं और साउथ अफ्रीका में खेलने को लेकर उत्सुक हूं.

गुरुवार को भारतीय टीम खास विमान से साउथ अफ्रीका पहुंच गई है. यह देश कोविड- 19 वायरस के नए वैरिएंट ओमीक्रोन से जूझ रहे इस देश में बायो बबल में रहकर यह दौरा पूरा करेगी. टीम के नए कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का यह पहला विदेशी दौरा है.

Editor's Pick