IND vs SA Test: रोमांचक होता जा रहा है वांडर्स टेस्‍ट, लुंगी एनगिडी बोले- ये खेल सब्र का है

मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया ने 188 रन बनाते-बनाते छह विकेट गंवा दिए हैं. भारत के पास 161 रन की बढ़त है। शार्दुल ठाकुर और हनुमा विहारी डटे हुए हैं.

Edited By : India.com Staff |Jan 05, 2022, 03:39 PM IST

Published On Jan 05, 2022, 03:39 PM IST

Last UpdatedJan 05, 2022, 03:39 PM IST

वांडर्स में जारी टेस्‍ट मैच के दौरान (IND vs SA Test) साउथ अफ्रीका की टीम को मिली 27 रन की बढ़त के बावजूद टीम इंडिया (Indian Cricket Team) ने वापसी की. चेतेश्‍वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) और अजिंक्‍य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने 100 रन की साझेदारी बनाई और अपने अर्धशतक पूरे किए. मैच देखते ही दिखते रोमांचक होता जा रहा है क्‍योंकि दोनों ही टीमें इस वक्‍त बराबरी पर नजर आ रही हैं. अफ्रीकी टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी (Lungi Ngidi) का कहना है कि उनकी योजना लगातार सही लाइन और लेंथ के साथ अच्छी गेंदबाजी करने की होगी.

तीसरे दिन की शुरुआत से पहले एनगिडी ने कहा, “यह खेल सब्र का है. इसे लगातार बनाए रखने के लिए, आज यही योजना है. बल्लेबाजों को जितना हो सके खेलने दें और इसे सरल रखें, हम यही करेंगे.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लगातार लाइन और लेंथ के महत्व पर जोर देते हुए एनगिडी ने मंगलवार को अपनी टीम द्वारा की गई गलतियों के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, “हमने दूसरे दिन ठीक-ठाक गेंदबाजी की, इसलिए हमें धैर्य रखने और अपनी लाइन और लेंथ के अनुरूप रहने की जरूरत है. इससे भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनेगा.”

25 वर्षीय एनगिडी ने पहली पारी में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए थे. उन्होंने कहा कि तीसरे दिन गेंदबाजी योजनाओं में निरंतरता के साथ धैर्य दिखाना होगा. भारत की टीम पहले बल्‍लेबाजी करते हुए केएल राहुल के अर्धशतक की मदद से 202 रन पर ऑलआउट हुई. इसके बाद साउथ अफ्रीका खेलना आया और उन्‍होंने 219 रन ठोक कर टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया.

 

 

Editor's Pick