बादलों के बीच भारत ने किया अभ्‍यास, विक्रम राठौर बोले- बल्‍लेबाज को मिला रियल टाइम अनुभव

भारत की टीम को 26 दिसंबर से बॉक्सिंग डे टेस्‍ट मैच की शुरुआत करनी है.

Edited By : India.com Staff |Dec 20, 2021, 04:53 PM IST

Published On Dec 20, 2021, 04:53 PM IST

Last UpdatedDec 20, 2021, 04:53 PM IST

जोहान्‍सबर्ग में भारत की टीम (Team India) ने रविवार और सोमवार को बादलों के बीच अभ्‍यास किया. ऐसे में गेंदबाजों को स्विंग और सीम का सही अंदाज मिला और बल्‍लेबाजों (India vs South Africa) को भी कठोर परिस्थिति में खेलने का मौका मिला. भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे (Paras Mhambrey) और बल्‍लेबाजी कोच विक्रम राठौर (Vikram Rathour) ऐसी परिस्थिति में गेंदबाजों और बल्‍लेबाजों के नेट सेशन से काफी खुश हैं. उनका मानना है कि टीम ने मिड विकेट पर अभ्‍यास के दौरान परिपक्‍वता दिखाई है.

बीसीसीआई द्वारा शेयर की गई वीडियो में पारस म्हाम्ब्रे ने कहा, “मुझे लगता है कि हमें इस तरह की परिस्थितियों (गति और उछाल) के लिए तैयार रहना होगा. जब हम अंदर गए, तो हमने सोचा कि यहां धूप होगी. लेकिन जिस क्षण हम मैदान पर निकले तो वहां बादल छाए हुए थे. गेंदबाजों के लिए यहां गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण साबित होगा. उन्होंने कहा इस तरह की स्थितियां खिलाड़ियों को टेस्ट मैच में मिलेंगी और उन्हें इन परिस्थितियों का फायदा उठाने में सक्षम होना चाहिए.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर बल्लेबाजों द्वारा उछाल वाली गेंद को खेलने के तरीके से खश हुए. उन्होंने कहा “टीम भाग्यशाली है कि उन्हें इस मौसम में बल्लेबाजी करने को मिलेगी.”

राठौर ने कहा, “आज एक मिड-विकेट अभ्यास सत्र हुआ है और सौभाग्य से हमारे लिए यह एक सत्र ऐसा रहा जिसमें बादल छाए हुए थे. क्रीज पर बल्लेबाजों के लिए बल्लेबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन जिस तरह से बल्लेबाजों ने गेंद को संभाला वह देखने लायक था, मैं इसे देख कर बेहद खुश हूं.”

Editor's Pick