IND vs SA: कोच Rahul Dravid को पीछे छोड़ेंगे Virat Kohli! साउथ अफ्रीकी दौरे पर शानदार मौका

India vs South Africa, साउथ अफ्रीकी दौरे पर विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम तीन टेस्ट मैच खेलेगी. इस दौरे पर कोहली के पास राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को पछाड़ने का मौका होगा.

Edited By : India.com Staff |Dec 18, 2021, 09:35 AM IST

Published On Dec 18, 2021, 09:35 AM IST

Last UpdatedDec 18, 2021, 09:35 AM IST

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से पहला टेस्ट मैच शुरू होने जा रहा है, जिसमें विराट कोहली (Virat Kohli) टीम इंडिया की कमान संभालते नजर आएंगे. विराट कोहली के पास तीन मैचों की इस सीरीज में राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) को पीछे छोड़ने का शानदार मौका होगा. कोहली ने साउथ अफ्रीका में 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 558 रन बना चुके हैं.

इस मामले में कोहली से इस दौरे पर द्रविड़ और लक्ष्मण को पछाड़ सकते हैं, जिसके लिए उन्हें महज 67 रन की दरकार है. राहुल द्रविड़ ने साउथ अफ्रीका में 566 रन बनाए हैं, जबकि लक्ष्मण ने यहां टेस्ट फॉर्मेट में 624 रन जुटाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय:

1161 रन- सचिन तेंदुलकर

624 रन- वीवीएस लक्ष्मण

566 रन- राहुल द्रविड़

558 रन- विराट कोहली

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 39 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 14 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 15 में उसे हार का सामना करना पड़ा. 10 टेस्ट ड्रॉ भी रहे हैं. 2018 में भारतीय टीम ने जोहान्सबर्ग में 63 रनों से ऐतिहासिक जीत हासिल की थी, जो कि उस टूर के लिए एक अच्छी बात साबित हुई.

हालांकि इसके बाद इंग्लैंड और न्यूजीलैंड में टीम हार गई, लेकिन टीम ऑस्ट्रेलिया में एक के बाद एक सीरीज जीतने में कामयाब रही थी. इसके बाद वेस्टइंडीज में सीरीज जीत और सितंबर में इंग्लैंड में 2-1 से आगे रहने के बाद भारत ने विदेशी धरती पर एक मजबूत छवि पेश की थी.

South Africa vs India Test Series Full Schedule:

पहला टेस्ट मैच : 26-30 दिसंबर (सेंचुरियन)

दूसरा टेस्ट मैच : 3-7 जनवरी (जोहान्सबर्ग)

तीसरा टेस्ट मैच: 11-15 जनवरी (केप टाउन)

Editor's Pick