IND vs SA- मैदान से ड्रेसिंग रूम की ओर जाते Virat Kohli बेटी वमिका से यूं खेले, Watch VIDEO

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) केपटाउन टेस्ट के दौरान अपनी बेटी वमिका (Vamika Kohli) संग खेलते नजर आए. विराट जब तीसरे दिन के पहले सत्र के खेल के बाद पवेलियन लौट रहे थे, तब वमिका कोहली अपने पापा विराट को दूर से निहार रही थीं और विराट भी उन्हें देखकर अटखेलियां कर...

Edited By : India.com Staff |Jan 13, 2022, 09:17 PM IST

Published On Jan 13, 2022, 09:17 PM IST

Last UpdatedJan 13, 2022, 09:17 PM IST

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) केपटाउन टेस्ट के दौरान अपनी बेटी वमिका (Vamika Kohli) संग खेलते नजर आए. विराट जब तीसरे दिन के पहले सत्र के खेल के बाद पवेलियन लौट रहे थे, तब वमिका कोहली अपने पापा विराट को दूर से निहार रही थीं और विराट भी उन्हें देखकर अटखेलियां कर ने लगे. पापा विराट वमिका को हंसाने के लिए तरह-तरह के चेहरे बना रहे थे. किसी फैन ने टि्वटर पर उनका यह वीडियो टि्वटर पर शेयर कर दिया, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है.

तीसरे दिन के पहले सत्र के बाद जब कप्तान विराट कोहली अपने पार्टनर रिषभ पंत के साथ नाबाद पवेलियन लौट रहे थे, तब भारत मजबूत स्तिथि में जाता दिख रहा था. भारत ने तब तक 4 विकेट ही गंवाए थे और उससे यहां एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की उम्मीद थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/OfficialCSA/status/1481548049046458370?s=20

हालांकि अपनी दूसरी पारी में भारतीय टीम विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत के नाबाद 100 रन की बदौलत 198 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत को पहली पारी के आधार पर 13 रन की लीड मिली थी, जिसकी बदौलत साउथ अफ्रीका के सामने जीत के लिए 212 रन का लक्ष्य है.

वमिका की बात करें तो वह हाल ही में एक साल की हुई हैं. उन्होंने बीते मंगलवार को ही अपने पापा-मम्मी के साथ मिलकर अपने पहले बर्थडे का केक काटा है. विराट और पत्‍नी अनुष्‍का ने बेटी का जन्‍मदिन बड़ी धूम-धाम से मनाया. सोशल मीडिया पर इस वक्‍त वमिका के बर्थडे की कुछ फोटो वायरल हो रही हैं. उनके बर्थडे कार्यक्रम के लिए बड़े-बड़े गुबारों से बेटी का नाम लिखा गया था.

Editor's Pick