• Home
  • News
  • Cricket news ind vs sa virat kohli should be fine from all accounts before cape town test says coach rahul dravid 5174608

IND vs SA- क्या तीसरा टेस्ट खेलने के लिए फिट हैं Virat Kohli! कोच Rahul Dravid ने दी जानकारी

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली कमर में ऐंठन के चलते जोहानिसबर्ग टेस्ट नहीं खेल पाए थे. कोच राहुल द्रविड़ ने तीसरे टेस्ट से पहले उनके फिट होने की उम्मीद जताई है.

Edited By : India.com Staff |Jan 07, 2022, 10:22 AM IST

Published On Jan 07, 2022, 10:22 AM IST

Last UpdatedJan 07, 2022, 10:22 AM IST

साउथ अफ्रीका दौरे पर गई भारतीय टीम दूसरा टेस्ट मैच 7 विकेट से हार गई है. भारत ने उसे मैच की चौथी पारी में 240 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने कप्तान डीन एल्गर की साहसिक नाबाद 96 रन की पारी की बदौलत हासिल कर लिया. इस मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी कमर में ऐंठन के चलते नहीं खेल पाए थे. ऐसे में मैच के बाद जब तीसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता पर सवाल पूछा गया तो कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) ने कहा कि उन्होंने नेट में अभ्यास शुरू कर दिया है और तीसरे टेस्ट में उनकी वापसी के पूरे चांस हैं.

तीन टेस्ट मैचों की यह सीरीज 1-1 से बराबर हो चुकी है, जबकि 11 जनवरी से केप टाउन में सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेला जाना है. मैच के बाद जब कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने आए तो इस दौरान विराट (Virat Kohli) की फिटनेस पर भी सवाल पूछा गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘तीसरे टेस्ट तक वह पूरी तरह फिट होंगे. उनके पास मौका था कि वह अपनी फिटनेस को थोड़ा बहुत टेस्ट कर लें. उम्मीद करते हैं कि केप टाउन पहुंचकर वह एक-दो नेट सेशन में अभ्यास करेंगे और खुद को फिट महसूस करेंगे. मैं जो कुछ भी सुन रहा हूं और मेरी उससे जो बात हुई है वह अच्छा महसूस कर रहे हैं और अगले 4 दिनों में फिट हो जाना चाहिए.’

द्रविड़ ने बताय, ‘मैंने उनके साथ थ्रो डाउन और नेट सेशन में समय बिताया है वह अच्छे दिख रहे हैं. अभी 4 दिन का रेस्ट है, तो ऐसे में उनके पास पूरी तरह फिट होने का मौका है.’ इससे पहले उपकप्तान केएल राहुल (KL Rhaul) ने भी जानकारी दी थी कि विराट कोहली (Virat Kolhi) ने नेट्स पर अभ्यास शुरू कर दिया है और उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के निर्णायक मैच के लिए फिट हो जाना चाहिए.

केएल राहुल ने मैच के बाद कहा, ‘विराट पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं, पिछले कुछ दिनों से नेट पर अभ्यास कर रहे हैं और दौड़ लगा रहे हैं. मुझे लगता है कि उन्हें ठीक होना चाहिए.’

Editor's Pick