• Home
  • News
  • Cricket news ind vs sa we havent learned from our mistakes madan lal slams team india after poor performance in india tour of south africa 5202997

...हमने वो मैच भी गिफ्ट कर दिए जो आसानी से जीत सकते थे, मदन लाल ने टीम इंडिया की लगाई क्‍लास

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्‍ट सीरीज 1-2 से विराट एंड कंपनी की हार के साथ खत्‍म हुई. वनडे सीरीज में केएल राहुल की टीम को 0-3 से क्‍लीन स्‍वीप झेलनी पड़ी.

Edited By : India.com Staff |Jan 24, 2022, 03:31 PM IST

Published On Jan 24, 2022, 03:31 PM IST

Last UpdatedJan 24, 2022, 03:31 PM IST

पूर्व क्रिकेटर मदन लाल (Madan Lal) ने साउथ अफ्रीका दौरे पर (India Tour of South Africa 2021-22) भारत के लचर प्रदर्शन पर टीम की जमकर क्‍लास लगाई. उनका कहना है कि पहले टेस्‍ट मैच के बाद टीम पूरी तरह से भटकी हुई नजर आई. यही वजह है कि भारत को टेस्‍ट और वनडे सीरीज में शिकस्‍त झेलनी पड़ी. पिछले साउथ अफ्रीका दौरे पर मेजबानों को वनडे और टी20 सीरीज में बुरी तरह धूल चटाने वाली भारतीय टीम को इस दौरे पर केवल एक जीत नसीब हुई. भारत ने पहले टेस्‍ट मैच में जीत दर्ज की. इसके बाद बाकी बचे दोनों टेस्‍ट मैच हाकर सीरीज को 1-2 से गंवा दिया.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की गैर-मौजदगी में वनडे टीम की कमान संभाल रहे केएल राहुल (KL Rahul) टीम को एक भी मैच नहीं जिता सके. भारत को टेम्‍बा बावुमा की कप्‍तानी वाली टीम से सीरीज में 0-3 से क्‍लीन स्‍वीप झेलनी पड़ी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मदन लाल (Madan Lal) ने कहा, “हमने मैच इसलिए गंवाया क्‍योंकि हम बड़े शॉट लगाने के चक्‍कर में पड़े रहे. अन्‍यथा ये मैच आसानी से जीता जा सकता था. अंतरराष्‍ट्रीय मैचों में बल्‍लेबाजों को अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी लेनी ही होगी. अगर आप इस तरह की लापरवाही भरी अप्रोच के साथ खेलेंगे तो इसी तरह से मैच और सीरीज गंवाते रहेंगे. पहले टेस्‍ट मैच के बाद हमने अच्‍छा क्रिकेट नहीं खेला. हमने उन मैचों को भी विरोधी टीम को गिफ्ट कर दिया जो हम आसानी से जीत सकते थे.”

“रिषभ पंत (Rishabh Pant) ने काफी लापरवाही भरे शॉट खेले. विकेट के पीछे से दो कैच भी टपका दिए. हमने 100 से 150 रन की साझेदारी नहीं देखी. हमने अपनी गलतियों से कुछ भी नहीं सीखा.”

 

Editor's Pick