Jasprit Bumrah ने पहली बार भारत में लिया 5 विकेट हॉल, विदेशों में कहानी है बिल्‍कुल जुदा

जसप्रीत बुमराह ने साल 2016 में अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में डेब्‍यू किया था। इसके बावजूद भारत में टेस्‍ट क्रिकेट में पांच विकेट हॉल लेने में बुमराह को इतना समय कैसे लग गया ?

Edited By : India.com Staff |Mar 13, 2022, 05:19 PM IST

Published On Mar 13, 2022, 05:19 PM IST

Last UpdatedMar 13, 2022, 05:19 PM IST

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah 5 Wicket Haul) ने श्रीलंका के खिलाफ जारी डे-नाइट टेस्‍ट (Day-Night Test) मैच के दौरान भारतीय सरजमीं पर टेस्‍ट क्रिकेट में अपनी सर्वश्रेष्‍ठ गेंदबाजी की. उन्‍होंने 10 ओवर डाले इस दौरान 24 रन देकर पांच विकेट निकाले. भारत में टेस्‍ट क्रिकेट के दौरान बुमराह का यह पहला पांच विकेट हॉल है. साल 2016 में अंतरराष्‍ट्री क्रिकेट में डेब्‍यू करने वाले बुमराह को आखिर भारत में टेस्‍ट क्रिकेट के दौरान अपना पहला पांच विकेट हॉल लेने में इतना समय कैसे लगा गया ? यह सोचकर फैन्‍स को थोड़ी हैरानी तो जरूर हो रही होगी लेकिन यह सच है.

साउथ अफ्रीका-इंग्‍लैंड को उन्‍हीं के घर पर चटाई धूल

भले ही बुमराह अपने घर में इतने कामयाब नहीं रहे हों लेकिन बात जब साउथ अफ्रीका और इंग्‍लैंड की तेज पिचों की आती है तो इस मामले में उनका जवाब नहीं है. बुमराह इन दोनों ही देशों में दो बार पांच विकेट हॉल ले चुके हैं. इसके अलावा वेस्‍टइंडीज में भी उनका प्रदर्शन शानदार है. कैरेबियाई सरजमीं पर भी उनके नाम दो पांच विकेट हॉल है. वो कंगारुओं के घर पर भी एक बार पांच विकेट हॉल ले चुके हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जसप्रीत बुमराह के पांच विकेट हॉल

  1. इंग्‍लैंड में – दो बार
  2. साउथ अफ्रीका में – दो बार
  3. वेस्‍टइंडीज में – दो बार
  4. ऑस्‍ट्रेलिया में – एक बार
  5. भारत में – एक बार

Editor's Pick