- Home
- News
- Cricket news ind vs sl 1st test ravindra jadeja record hitting 150 in an inngs taking a 5 fer in a test 5271345
IND vs SL, 1st Test: दिग्गजों की फेहरिस्त में शामिल हुए Ravindra Jadeja, जड्डू की बराबरी भी ना कर सकी पूरी श्रीलंकाई टीम
IND vs SL 1st Test, भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपना दबदबा बना लिया है. रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में 175 रन बनाने के बाद श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट झटके.
Published On Mar 06, 2022, 11:40 AM IST
Last UpdatedMar 06, 2022, 11:40 AM IST
India vs Sri Lanka, 1st Test: भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच मोहाली में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है, जिसमें श्रीलंका पूरी तरह से दबाव में नजर आ रही है. श्रीलंकाई टीम मुकाबले के तीसरे दिन महज 174 रन पर सिमट गई, जिसके साथ भारत के 400 रन की विशाल लीड है. टीम इंडिया ने मेहमान देश को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर कर दिया है. रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में 175 रन बनाए थे. यानी पूरी श्रीलंकाई टीम मिलकर भी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के स्कोर की बराबरी भी नहीं कर सकी.
रविंद्र जडेजा ने श्रीलंका की पहली पारी में 41 रन देकर 5 शिकार भी किए, जिसके साथ वह दिग्गजों की लिस्ट में शामिल होग गए. रविंद्र जडेजा से पहले यह कारनामा वीनू मांकड़ (Vinoo Mankad), डेनिस एटकिंसन (Denis Atkinson), पॉली उमरीगर (Polly Umrigar), गैरी सोबर्स (Gary Sobers) और मुस्तफा मोहम्मद (Mushtaq Mohammad) ही कर सके हैं.
टेस्ट मैच में 150+ रन और 5 विकेट झटकने वाले खिलाड़ी
वीनू मांकड़ (184 & 5/196) बनाम इंग्लैंड 1952
डेनिस एटकिंसन (219 & 5/56) बनाम ऑस्ट्रेलिया 1955
पॉली उमरीगर (172* & 5/107) बनाम वेस्टइंडीज 1962
गैरी सोबर्स (174 & 5/41) बनाम इंग्लैंड 1966
मुस्तफा मोहम्मद (201 & 5/49) बनाम न्यूजीलैंड 1973
रविंद्र जडेजा (175* & 5/41) बनाम श्रीलंका 2022
रविंद्र जडेजा के दम भारत का विशाल स्कोर
मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर 574 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से रविंद्र जडेजा (175 नाबाद) के अलावा रिषभ पंत ने 96, रविचंद्रन अश्विन ने 61 और हनुमा विहारी ने 58 रन की पारी खेली. विपक्षी टीम के लिए लकमल, फर्नांडो और एंबुलडेनिया ने 2-2 विकेट झटके.
रविंद्र जडेजा ने झटके 5 विकेट, श्रीलंका सस्ते में ऑलआउट
इसके जवाब में पहली पारी में महज 174 रन पर सिमट गई. श्रीलंका की ओर से पाथुम निसांका ने एकमात्र फिफ्टी जड़ी. निसांका 61 रन बनाकर आउट हुए, जबकि असलंका ने 29 रन बनाए. श्रीलंका के आखिरी 4 बल्लेबाज अपना खाता नहीं खोल सके. भारत की ओर से रविंद्र जडेजा ने 5, जबकि जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ने 2-2 शिकार किए. इनके अलावा मोहम्मद शमी को 1 विकेट हाथ लगा.