- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ind vs sl rohit sharma bats for ravindra jadeja bat in upper spot in team india 5259364
टी20 विश्व कप में नंबर-4 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं रवींद्र जडेजा, शर्मा जी के इस बयान से हुआ साफ
रवींद्र जडेजा ने बीते दो सालों में खुद को भारतीय टीम में एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में स्थापित किया है. यही वजह है कि रोहित शर्मा उनकी इस काबिलियत का ज्यादा से ज्याद इस्तेमाल करना चाहते हैं.
Published On Feb 26, 2022, 04:17 PM IST
Last UpdatedFeb 26, 2022, 04:17 PM IST
भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को टी20 फॉर्मेट में थोड़ा ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करते हुए देखना चाहते हैं. शर्मा जी ने साफ कर दिया है कि आगामी टी20 विश्व कप (ICC T20 World Cup 2022) को देखते हुए टीम में जड्डू को आगे आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा मौके ऊपरी क्रम में मिलेंगे. जडेजा ने बीते दो सालों में खुद को एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में स्थापित किया है. माना जा रहा है कि वो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के दौरान नंबर-4 पर भी बल्लेबाजी कर सकते हैं.
हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के बल्लेबाज क्रम को लेकर ऑनलाइन पोल किया. इस पोल में फ्रेंचाइजी की तरफ से पूछा गया कि क्या नंबर-8 पर जड्डू को खिलाना ठीक रहेगा क्योंकि वो एक अच्छे फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं. यह भारतीय ऑलराउंडर इससे थोड़ा नाराज दिखे. उन्होंने ट्विटर पर इसका जवाब देते हुए लिखा “हां मुझे 11वें स्थान पर रखो.”
भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने कहा, “हम जडेजा की वापसी से काफी खुश हैं. हम उनसे थोड़ा अधिक की उम्मीद रखते हैं. यही वजह है कि हमने उनसे कहा है कि आप उपर खेलेंगे. हम भारत के लिए आगे जो मैच खेलेंगे उनमें आप उन्हें ज्यादा से ज्यादा उपरी क्रम में खेलते हुए देखेंगे.”
भारतीय कप्तान ने कहा, “जडेजा (Ravindra Jadeja) ने अपनी बल्लेबाजी में काफी सुधार किया है. हम कोशिश करेंगे कि यह देखें कि वो उपर कैसा प्रदर्शन करते हैं. हमें क्या पाना है और जडेजा से हम क्या करवाने की उम्मीद कर रहे हैं उसे लेकर पूरी तरह से स्पष्ट हैं.”