- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ind vs sl wasim jaffer sad after sanju samson failed to pick opportunity in t20i he has lot to offer 5262580
संजू सैमसन के प्रदर्शन से वसीम जफर हैं निराश, बोले- मौके का फायदा नहीं उठा पाए
संजू सैमसन को टीम में मौका देने के लिए विराट कोहली और रिषभ पंत जैसे बल्लेबाजों को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में आराम दिया गया था.
Published On Feb 28, 2022, 05:02 PM IST
Last UpdatedFeb 28, 2022, 05:02 PM IST
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर (Wasim Jaffer) श्रीलंका के खिलाफ (India vs Sri Lanka) तीन मैचों की टी20 सीरीज में संजू सैमसन (Sanju Samson) के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं. उनका मानना है कि संजू के पास टी20 फॉर्मेट में टीम को देने के लिए काफी कुछ है लेकिन उन्होंने निराश किया है. श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में विराट कोहली (Virat Kohli) और रिषभ पंत (Rishabh Pant) को आराम दिया गया. तभी जाकर संजू सैसमन के लिए टीम में जगह बनी. हालांकि वो इस मौके को भुना पाने से चूक गए.
वहीं, दूसरी और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने तीनों मैचों में अर्धशतक जड़ आगामी टी20 विश्व कप को देखते हुए टीम में जगह पक्की करने के लिए अपनी दावेदारी पेश की है. संजू को पहले मैच में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका. दूसरे मुकाबले में उन्होंने मध्यक्रम में खेलते हुए 25 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली. अंतिम मैच में उन्होंने रोहित शर्मा के साथ ओपन किया लेकिन महज 18 रन बनाकर ही चलते बने.
वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो के शोर में कहा, “संजू सैमसन ने मौके का फायदा नहीं उठाया. आज (रविवार) और कल (शनिवार) के मैच के दौरान उनके पास शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी का अच्छा मौका था. वो तीसरे विकेटकीपर या बल्लेबाज के रूप में खुद को स्थापित कर सकते थे लेकिन विफल रहे.”
वसीम जाफर (Wasim Jaffer) ने कहा, “उन्होंने काफी वादे किए. उन्होंने वो क्या कर सकते हैं इसकी एक झलक भी दिखाई लेकिन उस मौके का फायदा नहीं उठा सके जो बाकी लोगों ने उठाया. मुझे उनके लिए काफी दुख होता है क्योंकि उनके पास इस फॉर्मेट में दिखाने के लिए काफी कुछ है.”