This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
VIDEO: IND vs SL- पुलिस को चकमा देकर मैदान में घुसे विराट कोहली के फैन्स, Virat Kohli ने भी दी सेल्फी की मंजूरी
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने से पहले कुछ देर के लिए रुका था. इस बीच इन 3 फैन्स ने इसे अपने लिए भारतीय खिलाड़ियों तक पहुंचने का सुनहरा मौका समझ लिया.
Written by India.com Staff
Last Published on - March 14, 2022 10:24 AM IST

फैन्स अपने हीरो से मिलने के लिए भला क्या कुछ नहीं कर जाते. वह पुलिस को भी चकमा देकर बीच मैदान पर भी पहुंच जाते हैं ताकि अपने फेवरिट क्रिकेटर के करीब जाकर उनके साथ सेल्फी ले सकें. कुछ ऐसा ही एक बार फिर भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के खिलाफ खेले जा रहे बेंगलुरु टेस्ट के दूसरे दिन हुआ. यहां भारतीय टीम जब फील्डिंग कर रही थी, तो खेल कुछ पल के रुका ही था कि मैदान में तीन दर्शक पुलिसकर्मियों को चकमा देकर मैदान में भारतीय खिलाड़ियों के बीच पहुंचने की कोशिश करने लगे.
एक फैन अपनी इस कोशिश में सफल भी हो गया और उसे विराट के साथ सेल्फी भी मिल गई. पिंक बॉल टेस्ट में श्रीलंकाई टीम अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ा रही थी, इस दौरान पारी का छठा ओवर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) फेंक रहे थे. दूसरे दिन का खेल खत्म होने को ही था.
https://twitter.com/MTRBISIBELEBATH/status/1503045186972434434?s=20&t=Bnni52BguCZbqQ6jtLvvDw
शमी के इस ओवर में कुसल मेंडिस को एक गेंद उनके शरीर पर लगी थी, जिसके बाद वह अपनी मेडिकल टीम से उपचार ले रहे थे. इस बीच मौके का फायदा उठाकर और पुलिस सुरक्षा में सेंध लगाकर तीन प्रशंसक मैदान में घुस आए.
https://twitter.com/KohliSensation/status/1503045754000392192?s=20&t=Bnni52BguCZbqQ6jtLvvDw
ये तीनों फैन्स अपने स्टार खिलाड़ियों को करीब से देखने का मौका पाकर ये तीनों फैन्स मैदान में घुसकर खिलाड़ियों की तरफ दौड़ने लगे. इनमें से एक कोहली के करीब पहुंचने में सफल रहा जो स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे.
TRENDING NOW
इस प्रशंसक ने अपना मोबाइल निकाला और इस सीनियर बल्लेबाज से सेल्फी लेने के लिए कहा. प्रशंसक की खुशी का उस समय ठिकाना नहीं रहा, जब कोहली भी सेल्फी के लिए राजी हो गए.
सुरक्षाकर्मी इसके बाद खिलाड़ियों की ओर दौड़े और थोड़ी सी मशक्कत के बाद प्रशंसकों को नियंत्रित करने में सफल रहे. मोहाली में पहले टेस्ट के दौरान भी एक प्रशंसक मैदान में घुसने में सफल रहा था.
