IND vs WI, 2nd ODI: अंडर-19 विश्‍व कप 2022 के सितारों को अहमदाबाद में किया गया सम्‍मानित, जय शाह रहे मौजूद

यश ढल की कप्‍तानी वाली भारतीय टीम ने वेस्‍टइंडीज में विश्‍व कप 2022 पर कब्‍जा किया. यह पांचवां मौका था जब भारत जूनियर विश्‍व कप का खिताब अपने नाम करने में सफल रह है.

Edited By : India.com Staff |Feb 09, 2022, 07:57 PM IST

Published On Feb 09, 2022, 07:57 PM IST

Last UpdatedFeb 09, 2022, 07:57 PM IST

भारत और वेस्‍टइंडीज (India vs West Indies, 2nd ODI) के बीच जारी वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले के दौरान अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम यश ढल (Yash Dhull) की कप्‍तानी वाली अंडर-19 विश्‍व कप (U19 World Cup 2022) विजेता टीम की मौजूदगी का भी गवाह बना. दर्शक दीर्घा में युवा टीम के सभी सदस्‍य, कोच व सहयोगी स्‍टाफ नजर आया. बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने टीम के सदस्‍यों को सम्‍मानित किया. सभी खिलाड़ी अंडर-19 टीम के नायक ब्लेजर पहने थे और उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम के स्टैंड से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच देखा. उन्होंने मुख्य कोच ऋषिकेश कानिटकर व सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में अपने स्टार खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा और खेल का आनंद लिया.

अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के सदस्यों को हालांकि सीनियर भारत क्रिकेटरों से मिलने का मौका नहीं मिला क्योंकि वे तीन मैचों की श्रृंखला के लिये बनाये गये ‘बायो-बबल’ में हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पूर्व भारतीय बल्लेबाज और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भी इस मौके पर मौजूद थे. लक्ष्मण टीम के साथ वेस्टइंडीज में थे. साथ ही बीसीसीआई सचिव जय शाह और कोषाध्यक्ष अरूण धूमल के साथ राज्य क्रिकेट संघ के कुछ सीनियर अधिकारी भी स्टेडियम में उपस्थित थे.

बोर्ड पहले ही अंडर-19 टीम के प्रत्येक सदस्य के लिये 40-40 लाख रूपये जबकि सहयोगी स्टाफ के लिये 25-25 लाख रूपये के नकद पुरस्कार की घोषणा कर चुका है.

भारतीय अंडर-19 टीम मंगलवार को स्वदेश लौटी. खिलाड़ियों के लिये और कार्यक्रम भी होंगे जब वे गुरूवार को अपने गृहनगर पहुंचेंगे.

भारत ने अपने अभियान में कोविड-19 की चुनौती से पार पाते हुए पांच फरवरी को एंटीगा के नार्थ साउंड में इंग्लैंड को फाइनल में चार विकेट से हराकर रिकॉर्ड पांचवां अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता था.

Editor's Pick