- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news india a tour of south africa unstoppable hanuma vihari smashed 3rd consecutive half century now hoping to include in team india 5128241
IND a vs SA a: साउथ अफ्रीका दौरे पर लगातार रन बना रहे हैं Hanuma Vihari, क्या टीम इंडिया में मिलेगा मौका!
साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय ए टीम की कप्तानी कर रहे हनुमा विहारी ने लगातार तीसरी हाफ सेंचुरी अपने नाम की है.
Published On Dec 08, 2021, 12:52 AM IST
Last UpdatedDec 08, 2021, 12:52 AM IST
भारत के साउथ अफ्रीका दौरे से पहले भारत ए के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर अनिधिकृत टेस्ट मैच की सीरीज खेलने गए युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) का शानदार प्रदर्शन जारी है. भारत A और साउथ अफ्रीका A की टीमें यहां तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेल रही हैं, कप्तान हनुमा विहारी ने यहां लगातार तीसरी पारी में हाफ सेंचुरी अपने नाम कर ली है. दिन का खेल खत्म होने तक वह 170 बॉल में 63 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे हैं. उनके साथ विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) भी 86 रन बनाकर नाबाद रहे.
मैच के तीसरे दिन दोनों बल्लेबाजों की नजर अपने-अपने शतक पर होंगी, जिससे वह टीम इंडिया को मजबूत स्कोर की ओर ले जा सकें. दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट गंवाकर 229 रन बना लिए थे. इससे पहले भारत ने मेजबान साउथ अफ्रीका ए की पहली पारी को 268 रन समेट दिया.
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर किशन 141 गेंद में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 86 रन बनाकर खेल रहे थे. कप्तान हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) ने 170 गेंद में 63 रन बना लिए हैं, जिनमें छह चौके और एक छक्का शामिल है. लगातार शानदार खेल दिखा रहे विहारी को अब भारत की सीनियर टीम में एक बार फिर अपनी जगह बनाने की आस है.
विहारी ने भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होने के बावजूद जुझारू पारी खेलकर उस मैच को ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन इस टेस्ट के बाद से ही वह भारतीय टीम की प्लेइंग XI से लगातार बाहर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में तो उन्हें टेस्ट टीम में भी जगह नहीं मिली.
इनके अलावा अभिमन्यु ईश्वरन ने 28 और सरफराज खान ने 14 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 5 और देवदत्त पडीक्कल आठ रन बनाकर आउट हो गए. इससे पहले कल के स्कोर 7 विकेट पर 249 रन से आगे खेलते हुए साउथ अफ्रीका ए अपने स्कोर में 19 रन ही जोड़ सकी. भारत के लिए तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने 45 रन देकर चार विकेट लिए जबकि नवदीप सैनी को तीन विकेट मिले.