• Home
  • News
  • Cricket news india tour of south africa 2021 22 virat kohli breaks silence over future of series amid omicron scare 5120424

IND vs SA: खटाई में पड़ सकता है साउथ अफ्रीका दौरा, Virat Kohli ने तोड़ी चुप्पी, BCCI से मांगा जवाब

IND vs SA, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होनी है, लेकिन कोरोना के तीसरे वैरिएंट के बीच ये दौरा मुश्किल में दिख रहा है. इस बीच विराट कोहली ने बोर्ड से स्पष्टता मांगी है.

Edited By : India.com Staff |Dec 02, 2021, 03:45 PM IST

Published On Dec 02, 2021, 03:45 PM IST

Last UpdatedDec 02, 2021, 03:45 PM IST

India tour of South Africa, 2021-22: कोरोना के तीसरे वैरिएंट के बीच भारत का साउथ अफ्रीका दौरा खटाई में पड़ता नजर आने लगा है. भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) सूत्रों के मुताबिक ओमिक्रोन वैरिएंट (Omicron Variant) की वजह से यह दौरा एक सप्ताह के लिए आगे टाला जा सकता है. कुछ दिनों बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, लेकिन इस बीच विराट कोहली (Virat Kohli) का बयान भी आ गया है. विराट कोहली ने बोर्ड से तस्वीर साफ करने की मांग की है.

बातचीत में कोहली ने कहा, ‘‘आप जितना जल्दी संभव हो इस मामले में स्पष्टता चाहते हो, इसलिए हमने टीम के सभी सीनियर खिलाड़ियों से बात की है. बेशक राहुल भाई (द्रविड़) ने समूह के भीतर बातचीत शुरू की है जो काफी महत्वपूर्ण है.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विराट कोहली ने आगे कहा, “अंत में हम समझ सकते हैं, मेरे कहने का मतलब है कि कुछ भी हो, हमारा ध्यान टेस्ट मैच से नहीं भटकेगा लेकिन साथ ही आप स्पष्टता चाहते हो और आप ऐसी स्थिति में होना चाहते हो, जहां आपको पता होना चाहिए कि असल में क्या हो रहा है. हम बोर्ड से बात कर रहे हैं और हमें भरोसा है कि एक या दो दिन में या बहुत जल्दी तस्वीर साफ हो जाएगी कि क्या चल रहा है.’’

कप्तान ने कहा कि ये सामान्यत समय नहीं है और कोई भी फैसला करते हुए इसे भी ध्यान में रखना होगा. उन्होंने कहा ,‘‘देखिए यह स्वाभाविक है, मेरे कहने का मतलब है कि हम सामान्य हालात में नहीं खेल रहे हैं. इसलिए काफी योजना बनानी पड़ती है, काफी तैयारी करनी पड़ती हैं. हमें चीजों को लेकर वास्तविक होने की जरूरत है, हम ऐसी चीजों की अनदेखी नहीं कर सकते जो हमें संभवत: भ्रमित करने वाले स्थान पर पहुंचा दे और कोई भी ऐसी जगह नहीं जाना चाहता.’’

India tour of South Africa, 2021-22 Full Schedule:

South Africa vs India Test Series Full Schedule:

पहला टेस्ट मैच : 17-21 दिसंबर (जोहान्सबर्ग)

दूसरा टेस्ट मैच : 26-30 दिसंबर (सेंचुरियन)

तीसरा टेस्ट मैच: 3-7 जनवरी (केप टाउन)

South Africa vs India ODI Series Full Schedule:

पहला मैच : 11 जनवरी (पारली)

दूसरा वनडे : 14 जनवरी (केप टाउन)

तीसरा वनडे : 16 जनवरी (केप टाउन)

South Africa vs India T20 Series Full Schedule:

पहला मुकाबला : 19 जनवरी (केप टाउन)

दूसरा मुकाबला : 21 जनवरी (केप टाउन)

तीसरा मुकाबला : 23 जनवरी (पार्ली)

चौथा मुकाबला : 26 जनवरी (पार्ली)

Editor's Pick