• Home
  • News
  • Cricket news india tour of south africa could be halted for one week amid omicron variant outbreak ind vs sa 5120218

IND vs SA: एक सप्‍ताह आगे खिसक सकता है भारत का द. अफ्रीका दौरा, BCCI अधिकारी ने बताई वजह

भारतीय टीम को नौ दिसंबर को साउथ अफ्रीका के लिए निकलना था. 19 दिसंबर को पहला टेस्‍ट मैच खेला जाना तय है.

Edited By : India.com Staff |Dec 02, 2021, 01:41 PM IST

Published On Dec 02, 2021, 01:41 PM IST

Last UpdatedDec 02, 2021, 01:41 PM IST

भारत का साउथ अफ्रीका (India Tour of South Africa 2021-22) दौरा एक सप्‍ताह के लिए आगे टल सकता है. बीसीसीआई के सूत्रों (IND vs SA Test) की माने तो साउथ अफ्रीका से उपजे कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron Variant) के चलते ऐसा हो सकता है. आशंका जताई जा रही थी कि मौजूदा हालातों में ये दौरा रद्द भी किया जा सकता है. हालांकि हाल ही में बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की तरफ से कहा गया कि सीरीज रद्द करने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है. तय कार्यक्रम के अनुसार 17 दिसंबर से भारत को साउथ अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज की शुरुआत करनी है. 11 जनवरी को तीन मैचों की वनडे सीरीज और फिर 19 जनवरी से चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी हैं. पहले से तय शेड्यूल के अनुसार भारत को नौ दिसंबर को साउथ अफ्रीका के लिए निकलना है.

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, “हम सीरीज को एक सप्‍ताह आगे बढ़ाने पर चर्चा कर रहे हैं. ऐसा कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के चलते किया जा सकता है. हमें भारत सरकार की स्‍वीकृति का इंतजार है. दोनों देश के क्रिकेट बोर्ड एक दूसरे के संपर्क में हैं और हर पहलू पर चर्चा कर रहे हैं. क्रिकेटर्स का स्‍वास्‍थ और उनकी सुरक्षा सर्वोपरि है.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें कि इससे पहले भारत के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने बयान दिया था कि बीसीसीआई को साउथ अफ्रीका में टीम भेजने से पहले सरकार से स्‍वीकृति लेनी चाहिए. “केवल बीसीसीआई ही नहीं बल्कि हर बोर्ड को ऐसे में देश में टीम भेजने से पहले भारत सरकार से इजाजत लेनी चाहिए जहां कोरोना का नया वेरियंट पाया गया है. अगर बीसीसीआई हमसे पूछता है तभी हम आगे कदम उठा सकते हैं.”

बता दें कि मौजूदा वक्‍त में इंडिया ए टीम भी साउथ अफ्रीका के दौरे पर है. जहां चार दिवसीय अनधिकृत टेस्‍ट मैच खेले जा रहे हैं.

Editor's Pick