- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news india tour of south africa shikhar dhawan to return for south africa in odis 5128860
India Tour of South Africa: आज टीम इंडिया का चयन, वनडे टीम में Shikhar Dhawan की वापसी तय
Shikhar Dhawan सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय टीम के कप्तान थे. इसके बाद उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय दल में नहीं चुना गया था.
Published On Dec 08, 2021, 01:36 PM IST
Last UpdatedDec 08, 2021, 01:36 PM IST
भारतीय टीम के सीनियर ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी तय है. चेतश शर्मा (Chetan Sharma) की अगुवाई वाली सीनियर सिलेक्शन कमेटी आज भारत के साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान करेगी. माना जा रहा है कि शिखर धवन की वनडे टीम में वापसी होगी.
36 वर्षीय शिखर धवन (Shikhar Dhawan) टी20 वर्ल्ड कप से पहले सीमित ओवरों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर गई टीम इंडिया की कप्तान थे. इसके बाद इस लेफ्टहैंडर ओपनिंग बल्लेबाज को टी20 वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं दी गई.
अंग्रेजी दैनिक टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक धवन की वनडे टीम में एंट्री तय मानी जा रही है. इसके अलावा इस रिपोर्ट में भारतीय टेस्ट टीम के चुयन के बारे में भी खबर दी गई है.
माना जा रहा है कि टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) पर टीम मैनेजमेंट फिलहाल अपना भरोसा बनाए रखना चाहता है और दोनों खिलाड़ियों को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम में मौका मिलना तय है.
भारत के इस स्टार ओपनिंग बल्लेबाज ने अब तक खेले 145 वनडे मैचों में 45.55 के औसत से 6105 रन अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनके नाम 17 शतक और 33 हाफ सेंचुरी भी हैं. इसके अलावा उन्होंने भारतीय टीम के लिए 34 टेस्ट और 68 टी20 इंटरनेशनल मैच भी खेले हैं. इनमें क्रमश: उन्होंने 2315 और 1759 रन अपने नाम किए हैं. टेस्ट में उनके नाम 7 शतक हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में वह 33 बार 50 या इससे ज्यादा रन का आंकड़ा पार कर चुके हैं.