• Home
  • News
  • Cricket news india tour of sri lanka 2021 angelo mathews opts out of india series 4795441

Sri Lanka vs India: श्रीलंका को बड़ा झटका, भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे Angelo Mathews

Sri Lanka vs India: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे और टी20 सीरीज में कुल 6 मुकाबले खेले जाने हैं.

Edited By : India.com Staff |Jul 07, 2021, 07:19 PM IST

Published On Jul 07, 2021, 07:19 PM IST

Last UpdatedJul 07, 2021, 07:19 PM IST

India tour of Sri Lanka, 2021: भारत और श्रीलंका के बीच टूर्नामेंट की शुरुआत 13 जुलाई से होने जा रही है. 25 जुलाई तक इस दौरे में टीम इंडिया 3 वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी, लेकिन वनडे शृंखला से पहले ही मेजबान टीम को बड़ा झटका लगा है. दिग्गज क्रिकेटर एंजिलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से निजी कारणों के चलते हट गए हैं.

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, मैथ्यूज ने अनुबंध विवाद के बीच श्रीलंका क्रिकेट से अगले नोटिस तक राष्ट्रीय जिम्मेदारी से दूर रखने का आग्रह किया है. श्रीलंका क्रिकेट ने बुधवार को घोषणा की थी कि 30 में से 29 खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले महीने श्रीलंका के खिलाड़ियों ने केंद्रिय अनुबंध में पारदर्शिता की कमी का हवाला देकर इंग्लैंड दौरे के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया था. हालांकि, बाद में यह दौरा तय कार्यक्रम के अनुसार हुआ था जहां श्रीलंका को हार का सामना करना पड़ा था.

इंग्लैंड दौरे के दौरान उपकप्तान कुशल मेंडिस, ओपनिंग बल्लेबाज दनुश्का गुनाथिलाका और विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को बायो बबल के उल्लंघन के आरोप में स्वदेश भेजा गया था. ये खिलाड़ी भारत के खिलाफ सीरीज में हिस्सा लेंगे की नहीं इस पर संशय बना हुआ है. भारत को श्रीलंका के साथ 13 से 25 जुलाई तक तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है.

भारत के श्रीलंका दौरे का पूरा शेड्यूल (India tour of Sri Lanka, 2021 full schedule 3 ODIs , 3 T20s)

13 जुलाई: पहला वनडे, कोलंबो (सुबह 10 बजे से)

16 जुलाई: दूसरा वनडे, कोलंबो (सुबह 10 बजे से)

18 जुलाई: तीसरा वनडे, कोलंबो (सुबह 10 बजे से)

21 जुलाई: पहला टी20, कोलंबो (शाम 7 बजे से)

23 जुलाई: दूसरा टी20, कोलंबो (शाम 7 बजे से)

25 जुलाई: तीसरा टी20, कोलंबो (शाम 7 बजे से)

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है (India Full Squad for Sri Lanka Tour): शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, देवदत्त पडीकल, रितुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, नीतीश राणा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, के. गौतम, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, भुवनेश्वर कुमार (उपकप्तान), दीपक चाहर, नवदीप सैनी और चेतन सकारिया.नेट गेंदबाज : ईशान पोरेल, संदीप वारियर, अर्शदीप सिंह, साई किशोर और सिमरनजीत सिंह.

Editor's Pick