• Home
  • News
  • Cricket news india under 19 vs australia under 19 skipper yash dhull believes real challenge will come after this world cup 5218698

आज U-19 विश्‍व कप के SF में कंगारुओं से है भिड़ंत, कप्‍तान यश ढल की नजर में मैच नहीं ये है बड़ी चुनौती

आईसीसी अंडर-19 विश्‍व कप 202 में भारत ने क्‍वाटर फाइनल में बांग्‍लादेश को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. वहीं, इंग्‍लैंड की टीम पहले ही अपना सेमीफाइनल मैच जीतकर खिताबी मुकाबले में अपनी जगह पक्‍की कर चुकी है.

Edited By : India.com Staff |Feb 02, 2022, 08:48 AM IST

Published On Feb 02, 2022, 08:48 AM IST

Last UpdatedFeb 02, 2022, 08:48 AM IST

भारत और ऑस्‍ट्रेलिया (India U-19 vs Australia U-19) की जूनियर टीमें आज अंडर-19 विश्‍व कप (ICC Under-19 World Cup 2022) के सेमीफाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी. आज जीते तो सीधे खिताबी मुकाबले में जगह मिलेगी जहां भारत का सामना इंग्‍लैंड से होगा जो पहले ही फाइनल में प्रवेश कर चुके हैं. कप्‍तान यश ढल (Yash Dhull) की कप्‍तानी में टीम इंडिया को मैदान में उतरना है. भारतीय कप्‍तान की मानें तो असली चुनौती तो इस टूर्नामेंट के बाद शुरू होगी. उनका मानना है कि अंडर-19 क्रिकेट से निकले विराट कोहली (Virat Kohli) विश्व स्तरीय बल्लेबाज बने, उन्मुक्त चंद शुरुआत में प्रतिभा दिखाने के बाद उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और मनजोत कालरा का सीनियर करियर चार साल में अच्छी तरह शुरू भी नहीं हो पाया.

‘प्रदर्शन में निरंतरता की जरूरत’

यश ढल ने ने सेमीफाइनल की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘इस स्तर के बाद हमें दोगुनी मेहनत करनी होगी और अधिक सुधार की जरूरत है. हमें प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी और नियमित रूप से अच्छा प्रदर्शन करना होगा जिससे कि अंडर-19 स्तर से प्रथम श्रेणी स्तर का सफर पर्याप्त तेजी से हो और इसके बदले में हमें जल्दी टीम में चुना जाए. इसलिए हमें अपने खेल पर ध्यान लगाने की जरूरत है और कड़ी मेहनत करनी होगी.’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल नीलामी पर नजर

ढल और अंडर-19 टीम के उनके कुछ साथी इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी का हिस्सा हैं जो निश्चित तौर पर बड़े सेमीफाइनल मुकाबले से पहले उनके दिमाग में होगी. ढल ने कहा, ‘‘आईपीएल नीलामी होने वाली है और मैं वर्तमान पर ध्यान देना चाहता हूं, जो होना है वह होगा और अगर मैं अपना ध्यान खेल पर लगाऊं और अच्छा प्रदर्शन करूं तो भविष्य में यह मेरे लिए फायदेमंद ही होगा.’’

लक्ष्‍मण का साथ

यश ने कहा, ‘‘लक्ष्मण सर, वह हमारे साथ अपने अनुभव साझा करते हैं जिससे हमें आगामी मुकाबलों में मदद मिलेगी, मानसिकता, तैयारी. जब मैं पृथकवास में था तो वह नियमित रूप से मुझे फोन करते थे और उन्होंने वीडियो कॉल में मुझे प्रेरित किया और मुझे आगामी मैचों में सकारात्मक तथा अच्छी मानसिकता में रहने को कहा.’’

कूलिज मैदान की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल नहीं होने वाली और इस बारे में पूछने पर ढल ने कहा, ‘‘हम मैच स्थिति का आकलन करेंगे और फैसला करेंगे कि हमारा रवैया क्या होगा. जब तक हम पिच पर खेल नहीं लेते तब तक उसके बारे में कुछ नहीं कह सकते.’’

बांग्लादेश के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में भारत ने जल्दी विकेट गंवाए थे लेकिन ढल आस्ट्रेलिया के गेंदबाजी आक्रमण से परेशान नहीं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘यह सामान्य गेंदबाजी आक्रमण है. हम इतने वर्षों तक खेले हैं और इस स्तर के लिए तैयारी की है. हम साझेदारियों पर ध्यान देंगे और अंतिम ओवरों में फायदा उठाने की कोशिश करेंगे.’’

Editor's Pick