- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news india vs engand 4th test jasprit bumrah forget to appeal for lbw to take moeen alis wicket 4933006
India vs Engand, 4th Test: एलबीडब्ल्यू की अपील करना ही भूल गई भारतीय टीम, Moeen Ali को मिला जीवनदान
India vs Engand, 4th Test: मोइन अली ने 35 रनों की पारी खेली. बाद में रवींद्र जडेजा ने उन्हें अपना शिकार बनाया.
Published On Sep 03, 2021, 08:16 PM IST
Last UpdatedSep 03, 2021, 08:16 PM IST
India vs Engand, 4th Test: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंदन के केनिंग्टन ओवल में जारी चौाथे टेस्ट के दूसरे दिन मोइन अली का विकेट चटकाने से अपनी ही गलती से चूक गए. बुमराह के पास मोइन को एलबीडब्ल्यू आउट करने का अच्छा मौका था लेकिन वो अपील करना ही भूल गए. नतीजतन, इंग्लिश ऑलराउंडर को जीवनदान मिल गया.
मोइन अली ने 35 रन की पारी खेली. उन्होंने ओली पोप के साथ मिलकर 50 से अधिक रन की साझेदारी बनाई. यह वाक्या इंग्लैंड की बल्लेबाजी के दौरान 60वें ओवर में देखने को मिला. बुमराह ने शानदार यार्कर गेंद फेंकी. अंदर आती हुई ये गेंद मोइन अली के पैड पर लगने के बाद लेग साइड के स्टंप पर जा रही थी. भारत की तरफ से किसी ने भी इसपर अपील नहीं की.
A terrific ball, Bumrah deserves the wicket for his hard work but no one appealed. pic.twitter.com/FcEKQaf0CR
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 3, 2021
विकेट के पीछे मौजूद रिषभ पंत की तरफ से भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई. रिप्ले में देखने पर पता चला गेंद सीधे लेग स्टंपर पर जाकर लगती. भारतीय खेमा शायद ये मान क चल रहा था कि गेंद पहले मोइन अली के बल्ले पर लगी है.
टीम इंडिया की इस गलती के चलते भारत मोइन अली का विकेट नहीं निकला पाया. हालांकि इसके बाद 68वें ओवर में रवींद्र जडेजा ने मोइन अली को चलता किया. इंग्लिश ऑलराउंडर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन गेंद हवा में काफी ऊंची चली गई और रोहित ने कोई गलती नहीं की. आसान कैच लपकते हुए उन्होंने मोइन अली को आउट किया.