2nd Test: स्‍वतंत्रता दिवस पर Virat Kohli ने लहराया तिरंगा, टीम ने गाया राष्‍ट्रगान

India vs England, 2nd Test, Day-4: स्‍वतंत्रता दिवस पर Virat Kohli एंड कंपनी को मेजबानों के खिलाफ बड़ा लक्ष्‍य सेट करने की उम्‍मीद है.

Edited By : India.com Staff |Aug 15, 2021, 04:08 PM IST

Published On Aug 15, 2021, 04:08 PM IST

Last UpdatedAug 15, 2021, 04:08 PM IST

Virat Kohli and Company host Tricolor at Lords on occasion of  Independence Day:  स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहां पूरा देश आजादी का जश्‍न मना रहा है, वहीं इंग्‍लैंड में मौजूद भारतीय टीम भी इससे अछूती नहीं है. विराट एंड कंपनी ने लॉर्ड्स के मैदान में तिरंगा झंड़ा फहराया.

भारतीय टीम के सभी सदस्‍य सपोर्ट स्‍टाफ मैच से पहले इकट्ठा हुआ. कप्‍तान विराट कोहली और मुख्‍य कोच रवि शास्‍त्री ने झंडा फहराया. इसके बाद पूरी टीमी ने राष्‍ट्रगान गाया. बीसीसीआई ने इस समारोह का वीडियो अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फैन्‍स के साथ साझा किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

स्‍वतंत्रता दिवस के मौके पर टीम इंडिया आज अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने जा रही है. फैन्‍स को भारत से उम्‍मीद है कि वो आज शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजाबनों के खिलाफ बड़ा लक्ष्‍य सेट करेंगे.

इंग्‍लैंड की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्‍लेबाजी के लिए बुलाया था. बारिश से प्रभावित मैच के दौरान भारत ने दूसरे दिन 362 रन बनाए. इस दौरान केएल राहुल ने लॉर्ड्स की पिच पर शानदार शतक भी जड़ा. दूसरे दिन बल्‍लेबाजी के अंत में बल्‍लेबाजी के लिए आई इंग्लिश टीम ने तीन विकेट सस्‍ते में गंवा दिए थे.

इसके बाद तीसरे दिन जो रूट ने शानदार बल्‍लेबाजी की और अपनी टीम को 391 तक पहुंचाया. वो 180 रनों पर नाबाद ही पवेलियन लौटे. भारत के खिलाफ इंग्‍लैंड को 27 रनों की बढ़त मिली है.

Editor's Pick