- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news india vs england 2nd test in 2021 indias opening partnership survive 5 out 9 time for 20 overs in tests outside asia 4884091
2nd Test: भारतीय ओपनर्स ने रचा इतिहास, जो बीते दशक में नहीं हो सका उसे 2021 में 5 बार करके दिखाया
India vs England, 2nd Test: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत को केएल राहुल और रोहित शर्मा ने शानदार शुरुआत दिलाई.
Published On Aug 12, 2021, 08:00 PM IST
Last UpdatedAug 12, 2021, 08:00 PM IST
In 2021 India’s opening partnership survive 5 out 9 time for 20+ overs in Tests outside Asia: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 100 रन से अधिक की साझेदारी बना ली है. रोहित शर्मा इस वक्त 81 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए हैं. केएल राहुल भी उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं. इस मैच में रोहित-राहुल की जोड़ी ने वो कारनामा (India vs England Test Record) कर दिखाया है जिसे बीते दशक में टेस्ट क्रिकेट में कोई भी भारतीय सलामी जोड़ी नहीं कर पाई थी.
2011 से 2020 तक सलामी बल्लेबाज नहीं खेल पाए 20 ओवर
शर्मा जी और राहुल मिलकर बिना विकेट गंवाए 38 ओवर बल्लेबाजी कर चुके हैं. भारतीय क्रिकेट इतिहास में SENA कंट्री (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) की बात की जाए तो यह साल 2011 से 2020 के बीच एक बार भी ऐसा नहीं हुआ जब ओपनिंग जोड़ी बिना विकेट गंवाए टेस्ट क्रिकेट में 20 ओवर तक बल्लेबाजी कर पाई हो. हालांकि एशियाई देशों में भारत ऐसा करने में जरूर कामयाब रहा है, लेकिन साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में ऐसा नहीं हो पाया था.
2021 में पहली नौ पारियों में पांच बार हुआ ऐसा
साल 2021 से इस दशक (India vs England Test Record) की शुरुआत हुई है. क्रिकबज वेबसाइट के मुताबिक इस दशक की शुरुआत में पहली नौ पारियों के दौरान ही भारतीय सलामी बल्लेबाज एशिया से बाहर पांच बार 20 से अधिक ओवर तक बल्लेबाजी कर चुके हैं. यह कहना गलत नहीं होगा कि रोहित शर्मा के टेस्ट टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज जिम्मेदारी संभालने के बाद से भारतीय टीम मजबूत हुई है.