- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news india vs england 3rd test inzamam ul haq take a dig at virat kohli ajinkya rahane cheteshwar pujara after leeds test defeat 4921341
India vs England 3rd Test: लीड्स टेस्ट में शर्मनाक हार के बाद इंजमाम उल हक ने सीनियर्स की लगाई क्लास, कहा- युवा पीढ़ी ने...
India vs England 3rd Test: लीड्स टेस्ट में भारत को पारी और 76 रनों से शिकस्त झेलनी पड़ी.
Published On Aug 29, 2021, 12:07 PM IST
Last UpdatedAug 29, 2021, 12:07 PM IST
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान व मुख्य चयनकर्ता रह चुके इंजमाम उल हक (Inzamam Ul Haq) लीड्स टेस्ट में भारत की हार के बाद टीम के सीनियर्स पर जमकर बरसे. लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में भारत को पारी और 76 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी.
अपने यू-ट्यूब चैनल पर भारत की हार की समीक्षा करते हुए इंजमाम उल हक ने कहा, “अगर हम भारत की बल्लेबाजी पर नजर डालें तो विराट कोहली (Virat Kohli) ने बीते दो सालों से शतक नहीं लगाया है. अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) भी जूझ रहे हैं. युवा खिलाड़ी बीते कुछ समय में टीम इंडिया को बेल आउट कर रहे हैं.”
“रिषभ पंत ने काफी रन बनाए हैं. रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है. रविचंद्रन अश्विन भी अच्छा कर रहे हैं. अनुभवी क्रिकेटर्स की तुलना में युवा खिलाड़ी ज्यादा योगदान दे रहे हैं.”
इंजमाम उल हक (Inzamam Ul Haq) ने कहा, “अगर बड़ी सीरीज के अनुभवी खिलाड़ी दम नहीं दिखाएंगे तो वो खुद को मुश्किल में ही पाएंगे. मैं ऑस्ट्रेलिया दौरे से ही भारतीय टीम के प्रदर्शन को देख रहा हूं. उन्होंने काफी अच्छा टेस्ट क्रिकेट खेला है. उन्होंने मुश्किल परिस्थिति में सीरीज जीती है. हालांकि इन जीत में युवाओं ने मुख्य भूमिका निभाई है.”
“विराट कोहली दुनिया का नंबर-1 खिलाड़ी है. चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे अच्छे टेस्ट क्रिकेटर हैं. उनके बड़े स्कोर व शतक के बीच में इतना बड़ा अंतर आ जाएगा तो युवा खिलाड़ी जरूर दबाव डालेंगी.”