- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news india vs england 3rd test ravichandran ashwin practicing batting to get place in indian cricket team 4916084
IND vs ENG: अनदेखी से परेशान Ashwin ने उठाया बल्ला, प्रैक्टिस की तस्वीर साझा कर कही दिल को छूने वाली बात
IND vs ENG: विराट कोहली ने एक अच्छे स्पिन गेंदबाजी की जगह पहले तीन मैचों में बल्लेबाजी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का तरजीह दी है.
Published On Aug 26, 2021, 11:49 PM IST
Last UpdatedAug 26, 2021, 11:49 PM IST
Ravichandran Ashwin eager to comeback, Practicing Batting in Nets: भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन को मौका नहीं दिया गया. पिच फ्लैट है, जिसपर घास भी नहीं है. ऐसे में यहां तीसरे दिन से स्पिनर्स को काफी मदद मिलने वाली है. इसके बावजूद आईसीसी टेस्ट रेंकिंग में नंबर-2 गेंदबाज अश्विन टीम में जगह बनाने के लिए आग में जल रहा है. इसी आग को ठंडा करने के लिए अश्विन गुरुवार को जमकर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए नजर आए.
रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने गुरुवार रात को ट्वीटर पर दो पिक्चर शेयर की. इन पिक्चर में वो नेट्स में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं. अश्विन ने पिक्चर के साथ कैप्शन में लिखा, “प्रज्वलित करने की दच्छा हर दिन अलग है जो जलती नहीं है”
साफ है कि रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) लगातार टीम में हो रही अनदेखी से बेहद दुखी हैं और हर कीमत पर टीम में जगह बनाना चाहते हैं. पहले तीनों मैचों में कप्तान विराट कोहली ने एक अच्छे स्पिन गेंदबाजी की जगह बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का तरजीह दी है. यही वजह है कि अश्विन अब बल्लेबाजी की प्रैक्टिस में जुटे हैं. ऐसा नहीं है कि अश्विन की बल्लेबाजी खरा है. अश्विन चेन्नई टेस्ट में शतक भी जड़ चुके हैं.
बीत महीने अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने इंग्लैंड की स्विंग कंडीशन में काउंटी क्रिकेट खेते हुए पांच विकेट हॉल भी अपने नाम किया था. इसके बावजूद भी रवींद्र जडेजा के सामने उनकी अनदेखी होती है. शायद यही वजह हे कि अश्विन अब बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करने में जुटे हैं.