India vs England, 3rd Test: शार्दुल ठाकुर हुए पूरी तरह फिट, हेडिंग्‍ले में चयन के लिए हैं उपलब्‍ध, मौका मिलने पर अभी भी संशय

India vs England, 3rd Test: शार्दुल ठाकुर नॉटिंघम टेस्‍ट के दौरान चोटिल हो गए थे.

Edited By : India.com Staff |Aug 23, 2021, 08:30 PM IST

Published On Aug 23, 2021, 08:30 PM IST

Last UpdatedAug 23, 2021, 08:30 PM IST

India vs England, 3rd Test: लीड्स के हेडिंग्‍ले में होने वाले टेस्‍ट सीरीज के तीसरे मुकाबले से पहले भारतीय तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) पूरी तरह से फिट हो गए हैं. यह कहना है उपकप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे (Ajinkya Rahane) का. हालांकि अभी यह तय नहीं है कि ठाकुर को हेडिंग्‍ले टेस्‍ट में मौका मिल पाएगा या नहीं.

भारत को मेजबान इंग्‍लैंड के खिलाफ 25 अगस्‍त से हेडिंग्‍ले टेस्‍ट में उतरना है. तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी और मोहम्‍मद सिराज का खेलना लगभग तय है. हालांकि चौथे तेज गेंदबाज के रूप में इशांत शर्मा व शार्दुल ठाकुर को लेकर स्थिति साफ नहीं है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नॉटिंघम टेस्‍ट में शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) को प्‍लेइंग इलेवन में मौका दिया गया था. हालांकि इस मैच के दौरान ही वो‍ चाटिल हो गए थे. इसके बाद लॉर्ड्स में इशांत शर्मा को मौका मिला.

अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने वर्चुअल मीडिया वार्ता में कहा, “शार्दुल फिट हैं और चयन के लिए तैयार हैं. हमें बस देखना होगा कि हम किस संयोजन के साथ उतरेंगे.”

भारतीय मध्य क्रम के बल्लेबाज ने रोटेशन नीति की संभावना को खारिज करते हुए कहा कि सभी गेंदबाजों को दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद अच्छा ब्रेक मिला है जो 16 अगस्त को खत्म हुआ था.

रहाणे (Ajinkya Rahane) ने कहा, “रोटेशन नीति के बारे में, हमें पिछले टेस्ट के बाद अच्छा ब्रेक मिला. सभी तेज गेंदबाज खेलने के लिए तैयार हैं. वे खेलना चाहते हैं जो अच्छा संकेत है.”

शार्दुल (Shardul Thakur) जो महीने की शुरूआत में ट्रेंट ब्रिज में हुए पहले टेस्ट में खेले थे, उन्हें चोट लगी थी और वह दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए थे. हालांकि, उनके उपलब्ध नहीं रहने से इशांत शर्मा को लाया गया और उन्होंने बेहतर प्रदर्शन किया.

Editor's Pick