- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news india vs england india will lose leeds test so indian batsmen should focus on getting big scores says michael vaughan 4917282
India vs England: Michael Vaughan बोले- लीड्स टेस्ट में भारत की हार पक्की, अब तो बस करे यह काम
लीड्स में भारत की हार तय है अब भारतीय बल्लेबाजी बाकी बची सीरीज के लिए अपनी खोई फॉर्म को तलाशें: माइकल वॉन
Published On Aug 27, 2021, 12:58 PM IST
Last UpdatedAug 27, 2021, 12:58 PM IST
India vs England Leeds Test: भारत और इंग्लैंड (India vs England) के बीच लीड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट में भले अभी सिर्फ 2 दिन का खेल ही खत्म हुआ है लेकिन क्रिकेट पंडितों को यहां भारत की हार तय दिख रही है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) ने विराट कोहली (Virat Kohli) के नेतृत्व वाली टीम इंडिया को सलाह दी है कि अब वह अपनी दूसरी पारी में स्कोरबोर्ड को बिल्कुल भूलकर बल्लेबाजी करे. वॉन ने कहा कि टीम इंडिया का हारना यहां तय है और उसके बल्लेबाजों को अब सिर्फ यहां लंबी से लंबी पारी खेलने पर अपना फोकस बनाना चाहिए.
वॉन क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज पर लीड्स टेस्ट के खेल पर अपनी राय रख रहे थे. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 8 विकेट गंवाकर 423 रन बना लिए हैं और वह पहली पारी के आधार पर भारत से 345 रन आगे है अभी उसके पास 2 विकेट और बचे हैं, जिससे अपनी यह बढ़त वह कुछ और मजबूत करेगा. इस टेस्ट में अभी 3 दिन का खेल बाकी बचा है, जबकि पहली पारी में सिर्फ 78 रन पर ऑल आउट होने वाली टीम इंडिया का मैच बचाना नामुमकिन ही दिख रहा है.
वॉन (Michael Vaughan) ने कहा, ‘उन्हें अब स्कोरकार्ड को भूलना होगा. उनके पास यहां सिर्फ एक ही पारी बची है और उन्हें अब बड़े स्कोर पर फोकस करना होगा. आप इसे सिर्फ पहले घंटे या पहले सेशन का सोचकर नहीं कर सकते. आपको बल्लेबाजी इकाई के रूप में, निजी तौर पर अपनी मनोदशा पर काम करना होगा. आपको अपने खेल को समझना होगा कि आप कैसे व्यक्तिगत बड़े स्कोर बना सकते हैं.’
46 वर्षीय वॉन ने कहा, ‘जब आप यह कर लेंगे, तब आपकी टीम के 400-500 रन होंगे. लेकिन इसके लिए जिस प्रक्रिया की जरूरत है उसके बिना आप यह हासिल नहीं कर पाएंगे. मुझे पूरा भरोसा है कि इस सप्ताह वह निश्चिततौर पर हारेंगे.’
वॉन ने कहा कि भारत को यहां से चौथे टेस्ट के लिए अपनी रणनीतियों पर काम करना चाहिए. उसके बल्लेबाजों को अपनी फॉर्म तलाशनी चाहिए. रोहित शर्मा को यह समझना चाहिए कि वह पुल शॉट खेलकर अब और आउट न हों. अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा को भी फॉर्म में लौटने पर ध्यान देना चाहिए. विराट कोहली को भी अपनी लय तलाशने की जरूरत है.