- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news india vs england virat kohli and cheteshwar pujara can learn from kl rahul how to bat says ramiz raja 4886807
India vs England- इंग्लैंड में बैटिंग कैसे करें KL Rahul से सीखें Virat Kohli और चेतेश्वर पुजारा: Ramiz Raja
चेतेश्वर पुजारा इंग्लैंड में रनों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं. विराट कोहली भी लंबे समय से लंबी पारी नहीं खेल पाए हैं.
Published On Aug 13, 2021, 10:13 PM IST
Last UpdatedAug 13, 2021, 10:13 PM IST
इंग्लैंड की परिस्थितियों में बैटिंग करना हमेशा ही चुनौतीपूर्ण माना जाता है. यहां पल-पल बदलता मौसम और पिच का मिजाज किसी भी वक्त बल्लेबाजों को महफूज स्थिति में जाने नहीं देता. दिन के किसी भी वक्त कोई भी गेंद बल्लेबाज की एकाग्रता भंग कर उसे पवेलियन की राह दिखा सकती है. कुछ ऐसा ही इन दिनों इंग्लैंड दौर पर चैंपियन बल्लेबाज और भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) और भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) के साथ देखने को मिल रहा है.
पुजारा नॉटिंघम टेस्ट में फ्लॉप होने के बाद लॉर्ड्स में फेल हो गए. इसके अलावा नॉटिंघम टेस्ट में 0 पर आउट होने वाले कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने लॉर्ड्स में 43 रन की पारी जरूर खेली लेकिन वह जब सेट दिख रहे थे. तब ओली रॉबिन्सन की एक गेंद पर जो रूट को कैच देकर पवेलियन लौट गए. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा (Ramiz Raja) ने कहा कि इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों को अपनी टीम के ओपनिंग बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) से बैटिंग सीखनी चाहिए.
हालांकि रमीज राजा ने विराट कोहली की 43 रन की इस पारी की जमकर तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि विराट ने ये 43 रन बनाने के लिए अपने स्वभाव से अगल खेल खेला. अपने यूट्यूब चैनल पर रमीज राजा ने भारतीय पारी की समीक्षा करते हुए कहा, ‘विराट कोहली ने शानदार खेल दिखाया और अपने रन बनाने के लिए अपने स्वभाव के विपरीत काफी मेहनत से ये रन बनाए.’
उनके आउट होने पर उन्होंने कहा, ‘जिस गेंद पर वह आउट हुए वह काफी अच्छी गेंद थी. लेकिन वह असमंजस की स्थिति में थे कि गेंद को छोड़ें या खेलें. तो उन्हें अपने ऑफ स्टंप का ख्याल रखना होगा यह बात वह केएल राहुल से सीख सकते हैं.’
रमीज राजा ने कहा, ‘चेतेश्वर पुजारा को भी केएल राहुल से सीखना चाहिए. वह इन पिचों पर मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और जेम्स एंडरसन की अगुवाई में बाकी गेंदबाजों को खेलना आसान भी नहीं है. उन्हें (पुजारा) को अपने हाथों से ज्यादा पैर चलाने की जरूरत है. उन्हें मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है और कामयाबी का कोई शॉर्ट कट नहीं है. अभ्यास ही एकमात्र मंत्र है.’
बता दें लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में भारत ने केएल राहुल (129) ने उम्दा शतक की बदौलत अपनी पहली पारी में 364 रन बनाए हैं. मैच के दूसरे दिन का खेल आज जारी है.