- Home
- News
- Cricket news india vs new zealand 2nd t2oi harshal patel tells how ab de villiers help him read batsmen mind 5103086
बल्लेबाज के दिमाग को पढ़ना मैंने Ab de Villiers से ही सीखा है: हर्षल पटेल
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भारत की जीत में हर्षल पटेल ने अहम भूमिका निभाई.
Published On Nov 20, 2021, 12:21 PM IST
Last UpdatedNov 20, 2021, 12:21 PM IST
India vs New Zealand, 2nd T2oI: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में मैन ऑफ द मैच रहे हर्षल पटेल ने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ एबी डिविलियर्स के संन्यास पर उन्हें याद किया. हर्षल पटेल का कहना है कि डिविलियर्स ने उनके करियर को संवारने में अहम भूमिका निभाई है. पटेल का कहना है कि बल्लेबज के दिमाग को पढ़ना मुझे डिविलियर्स ने ही सिखया है.
मैच के बाद हर्षल ने कहा ,‘‘ एबी का मेरे कैरियर पर बड़ा असर रहा है . मैं हमेशा उन्हें चुपचाप देखता आया हूं . हाल ही में यूएई में मैने उनसे पूछा कि बड़े ओवरों में किफायती गेंदबाजी कैसे करूं . उन्होंने कहा कि जब बल्लेबाज अच्छी गेंद को भी पीटे तो भी बदलाव मत करो . अच्छी गेंदों को मारने के लिये बल्लेबाज को मजबूर करो क्योंकि वह सोचेगा कि आप दूसरी गेंद डालोगे लेकिन ऐसा होगा नहीं. आईपीएल के दूसरे चरण में यह बात मेरे जेहन में रही और अब पूरे कैरियर में रहेगी .’’
हर्षल ने आईपीएल के इस सत्र में सर्वाधिक विकेट लिये . अमेरिकी ग्रीनकार्ड धारक हर्षल अपने बड़े भाई के कहने पर भारत में रूके थे .उन्होंने कहा ,‘‘ बचपन में मैं बहुत अधीर था लेकिन अपने अनुभवों, किताबों और कामयाब लोगों से सुनकर सीखा .’’
India vs New Zealand, 2nd T2oI: उन्होंने कहा ,‘‘ संयम सबसे जरूरी है जो धीरे धीरे आता है . अगर बेहतरी के लिये कोई बदलाव करना है तो उसके लिये काफी सब्र से काम लेना होगा . मैने भी इसे धीरे धीरे ही सीखा है.’’