add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ: भारत के खिलाफ मैच से पहले न्‍यूजीलैंड को झटका, स्‍टार बल्‍लेबाज का खेलना मुश्किल

IND vs NZ: भारत और न्‍यूजीलैंड की टीमें 31 अक्‍टूबर को आमने-सामने होंगी.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - October 27, 2021 5:11 PM IST

टी20 विश्‍व कप 2021 में पाकिस्‍तान से हार के बाद वापसी के प्रयास में जुटी न्‍यूजीलैंड की टीम के लिए एक बुरी खबर आई है. टीम के सलामी बल्‍लेबज मार्टिन गप्टिल चोटिल हो गए हैं. ऐसे में उनका भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में हिस्‍सा ले पाना संभव नहीं नजर आ रहा है. भारत और न्‍यूजीलैंड दोनों ही टीमों को पाकिस्‍तान के हाथों शिकसत झेलनी पड़ी है. अब वापसी के लिए विराट कोहली और केन विलियमसन की टीमों का मुकाबला 31 अक्‍टूबर को एक दूसरे के खिलाफ होना है.

मार्टिन गप्टिल के बारे में बताया जा रहा है कि उनकी उंगली में चोट लगी है. शारजाह में उन्‍होंने पाकिस्‍तान के खिालफ 17 गेंदों पर 20 रन की पारी खेली. इस दौरान वो चोटिल हो गए. गेंदबाज हारिस राऊफ की एक गेंद गप्टिल को पैर की उंगली में जा लगी थी. कोच गैरी स्टीड ने कहा, “खेल के अंत में चोटिल गुप्टिल थोड़े असहज दिख रहे थे और हम उनकी चोट पर नजर बनाए हुए हैं. आने वाले 24 से 48 घंटों में चोट के बारे में कहना मुश्किल है.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

वहीं, न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फग्र्यूसन पहले ही मांसपेशियों की परेशानी के कारण चोटिल है और इसी कारण वह पाकिस्तान के साथ हुए मैच में नहीं खेले थे.

पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच से पहले केन विलियमसन ने कहा था, “लॉकी फर्ग्‍यूसन पूरे टूर्नामेंट से ही बाहर हो गए हैं. उनकी चोट गंभीर है. ऐसे में हमने आईसीसी से उनके रिप्‍लेसमेंट के लिए अपील की है. अभी इस बाबत हमें आईसीसी से कोई सूचना नहीं मिली है.”