IND vs SA Test: राहुल द्रविड़ को मिला विशेष सम्‍मान, घंटा बजाकर किया चौथे दिन के खेल का शुभारंभ

भारत ने चौथे दिन 16/1 से आगे खेलते हुए अबतक 65/3 रन बना लिए हैं.

Edited By : India.com Staff |Dec 29, 2021, 03:19 PM IST

Published On Dec 29, 2021, 03:19 PM IST

Last UpdatedDec 29, 2021, 03:19 PM IST

India vs South Africa, 1st Test, Day-4: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार को टेस्‍ट सीरीज में चौथे दिन का खेल शुरू हुआ तो मुख्‍य कोच राहुल द्रविड़ को इस दौरान अहम सम्‍मान दिया गया. राहुल द्रविड़ ने सेंचुरियन क्रिकेट ग्राउंड पर बेन बजाकर दिन के खेल की शुरुआत की. इस मैदान पर प्रत्‍येक दिन का खेल शुरू होने से पहले घंटा बजाने का प्रावधान है. कुछ इसी प्रकार की परंपरा लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान और कोलकाता के ईडन गार्डन जैसे ऐतिहासिक स्‍टेडियमों में भी है. बीसीसीआई ने सेंचुरियन क्रिकेट मैदान में राहुल द्रविड़ के घंटा बजाकर मैच की शुरुआत करने की घटना की तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा, “सुपर स्‍पोर्ट्स पार्क की परंपराओं का पालन करते हुए राहुल द्रविड़ ने घंटा बजाकर दिन के खेल की शुरुआत की.”

Editor's Pick