'आप कप्‍तान ना भी हो फिर भी अपनी काबिलियत से लीडरशिप स्किल्‍स दिखा सकते हो'

भारत को साउथ अफ्रीका दौरे पर केएल राहुल की कप्‍तानी में वनडे सीरीज खेलनी हैं. इस दौरान विराट कोहली भी टीम में मौजूद रहेंगे.

Edited By : India.com Staff |Jan 02, 2022, 04:57 PM IST

Published On Jan 02, 2022, 04:57 PM IST

Last UpdatedJan 02, 2022, 04:57 PM IST

India vs South Africa ODI: साउथ अफ्रीका दौरे पर पहली बार वनडे टीम में जगह पाने वाले ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) का मानना है कि वो एक लचीले खिलाड़ी के तौर पर टीम में भूमिका निभाना चाहते हैं. अय्यर ने साफ किया कि वो केवल एक ऑलराउंडर के तौर पर ही टीम इंडिया में अपना भविष्‍य नहीं देख रहे हैं बल्कि वो लीडरशिप की भूमिका में भी खुद को स्‍थापित करना चाहते हैं. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे टीम की शुरुआत 19 जनवरी से होने जा रही है. केएल राहुल (KL Rahul) इस सीरीज में कप्‍तान और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) उपकप्‍तान की भूमिका में नजर आएंगे.

खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार से यू-ट्यूब  शो पर बातचीत के दौरान वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने कहा, “मैं निजी तौर पर कहूं तो मैं एक ऑलराउंडर के तौर पर खुद को स्‍थापित करना चाहता था. मैं हमेशा से ही खुद को एक क्रिकेटर के तौर पर देखना चाहता था. इसका मतलब केवल बल्‍लेबाज और गेंदबाज के तौर पर ही नहीं बल्कि एक फिल्‍डर के तौर पर और साथ ही लीडशशिप की भूमिका में भी खुद को देखना चाहता हूं.. आप कप्‍तान को सलाह दे सकते हैं ताकि वो स्‍मार्ट निर्णय ले सके.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer) ने कहा, “अगर आप कप्‍तान नहीं भी हैं तो अपनी टीम में मौजूदगी के दौरान लीडरशिप क्‍वलिटी दिखा सकते हैं. मैं इसपर काम कर रहा हूं. मैं खुश हूं कि ये हो रहा है. मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि कभी आप मुझे ऊपरी क्रम में खेलता देखोगे और कभी फिनिशर की भूमिका में. मैं टीम में काफी लचिला रहते हुए अपनी भूमिका निभाना चाहता हूं.

उन्‍होंने कहा, “मैं चीजों को उसी तरह से ले रहा हूं जैसे वो मेरे सामने आ रही हैं. मैं दिन में एक ही चीज पर फोकस कर रहा हूं. निश्चित तौर पर मेरे दिमाग में है कि साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे टीम में किस तरह का प्रदर्शन करना है. वहां की बाउंसी विकेट पर एक बल्‍लेबाज, एक गेंदबाज, ऑलराउंडर, फिल्‍डर के तौर पर मुझे क्‍या करना है. सब चीजें वर्कआउट हो गई हैं.”

Editor's Pick