- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news india vs sri lanka 2nd t20i paras highlights mhambrey believes long boundaries are reason of indias defeat in 2nd t20i 4850698
India vs Sri Lanka: भारत के गेंदबाजी कोच ने लंबी बाउंड्री को हार के लिए ठहराया जिम्मेदारी, बोले...
India vs Sri Lanka 2nd T20 Highlights: दूसरे टी20 मैच में भारत को महज दो गेंद पहले चार विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी.
Published On Jul 29, 2021, 06:08 PM IST
Last UpdatedJul 29, 2021, 06:08 PM IST
India vs Sri Lanka, 2nd T20I: श्रीलंका दौरे पर दूसरे टी20 मुकाबले में कोरोना वायरस से घिरी भारतीय टीम को मेजबानों के सामने करीबी हार का सामना करना पड़ा. हार की मुख्य वजह भारतीय टीम द्वारा 133 रन का छोटा लक्ष्य देने को माना जा रहा है. हालांकि इस दौरे के लिए भारतीय टीम के कार्यवाहक गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे (Paras Mhambrey) का मानना है कि शिखर धवन की टीम इसलिए हारी क्योंकि बाउंड्री काफी दूर थी.
इस मैच में भारत के पास महज नंबर-5 तक ही बल्लेबाजी उपलब्ध थी. छठे स्थान पर गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बल्लेबाजी के लिए आए. क्रुणाल पांड्या कोरोना महामारी से ग्रस्त हैं. जिसके चलते उनके संपर्क में आए आठ भारतीय खिलाड़ी भी एकांतवास में भेजे जा चुके हैं.
टीम इंडिया इस मैच में जैसे-तैसे 11 क्रिकेटर्स का इंतजाम कर पाई है. भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे का कहना है कि श्रीलंका में बड़ी बाउंड्री भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती खड़ी कर रही है. म्हाम्ब्रे ने कहा, “बाउंड्री आसान नहीं है जो भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण है. आपको सिंगल्स और डबल रन के लिए काम करने की जरूरत है. यहां ढलना काफी महत्वपूर्ण है.”
भारत ने बुधवार को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में सिर्फ सात चौके लगाए थे जिसमें से पांच शिखर धवन के बल्ले से निकले जबकि देवदत्त पडीकल ने एक चौका और एक छक्का जड़ा था.
पहले टी20 में भारतीय बल्लेबाजों ने 12 बाउंड्री लगाई थी जिसमें से धवन ने चार और सूर्यकुमार यादव ने पांच बाउंड्री लगाई. यादव ने दो छक्के भी जड़े थे.
म्हाम्ब्रे ने कहा, “आमतौर पर भारत में बड़ी बाउंड्री नहीं होती है. विशेषकर आईपीएल में आपको छोटी बाउंड्री देखने को मिलती है. जाहिर है कि यह युवाओं और स्पिनरों के लिए एक अवसर है.”