add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

India vs Sri Lanka, T20I Records: प्रेमदास स्‍टेडियम में युजवेंद्र चहल का है बेहद शानदार रिकॉर्ड, जानें क्‍या कहते हैं आंकड़े ?

India vs Sri Lanka, T20I Records: युजवेंद्र चहल ही नहीं बल्कि हरभजन सिंह भी एक समय में प्रेमदास स्‍टेडियम की पिच पर मेजबान टीम के पसीनें छुड़ा चुके हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - July 25, 2021 6:33 PM IST

India vs Sri Lanka, T20I Records at R. Premadasa International Cricket Stadium

वनडे सीरीज में श्रीलंका को 2-1 से शिकस्‍त देने के बाद अब भारत को आज यानी 25 जुलाई 2021 से मेजबानों के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज मे उतरना है. दोनों ही टीमें इस सीरीज के लिए तैयार हैं. शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्‍तानी वाली टीम वनडे सीरीज में भारत की जीत की लय को टी20 क्रिकेट में भी बरकरार रखना चाहेगी. सभी मैच कोलंबो के आर प्रेमदास स्‍टेडियम में खेले जाएंगे. आइये हम आपको इस स्‍टेडियम में टी20 क्रिकेट के इतिहास के बारे में बताते हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुल अंतरराष्‍ट्रीय मैच : 36

पहले बल्‍लेबाजी करने वाली टीम:  17 मैचों में जीत

पहले गेंदबाजी करने वाली टीम: 18 मैचों में जीत

बेनतीजा रहे मुकाबले: 1

हरभजन सिंह ने ली एक मैच मे सर्वाधिक विकेट

भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) का रिकॉर्ड आर प्रेमदास स्‍टेडियम में काफी अच्‍छा रहा है. उन्‍होंने यहां साल 2012 में इंग्‍लैंड के खिलाफ मैच के दौरान चार विकेट हॉल लिया था. इस दौरान उन्‍होंने महज 12 रन ही खर्च किए. ये इस स्‍टेडियम में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है.

युजवेंद्र चहल भी नहीं हैं पीछे

युजवेंद्र चहल प्रेमदास स्‍टेडियम की पिच पर सबसे ज्‍यादा कामयाब गेंदबाज हैं. उन्‍होंने यहां छह टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके पाले में सर्वाधिक 11 विकेट आए.

किसी भी टीम का सर्वाधिक स्‍कोर

श्रीलंका के खिलाफ बांग्‍लादेश ने बनाए थे 215/5

सबसे छोटा स्‍कोर

भारत के खिलाफ इंग्‍लैंड की टीम 80 रन पर ऑलआउट हो गई थी.

सबसे बड़ा रन चेज

श्रीलंका के खिलाफ बाग्‍लादेश द्वारा नाए गए 215/5 रन.

भारत बनाम श्रीलंका: जीत-हार

भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka Records) के बीच कोलंबो के आर प्रेमदास स्‍टेडियम में कुल चार मैच खेले गए हैं. इनमें से तीन मैचों में भारत को जीत मिली है. केवल एक ही मैच मेजबान टीम जीत पाई है.