India vs Sri Lanka: अर्जुन रणतुंगा ने बताया 'दूसरे दर्जे की भारतीय टीम', साथी खिलाड़ी ने किया पलटवार

शिखर धवन की कप्तानी में भारत की युवा टीम श्रीलंका दौरे पर सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिये आई है. तीन मैचों की वनडे श्रृंखला 13 जुलाई से शुरू होगी.

Edited By : India.com Staff |Jul 09, 2021, 01:10 PM IST

Published On Jul 09, 2021, 01:10 PM IST

Last UpdatedJul 09, 2021, 01:10 PM IST

India vs Sri Lanka: भारत-श्रीलंका के बीच 13 जुलाई से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. टीम इंडिया श्रीलंका दौरे पर वनडे और टी20 सीरीज में कुल 6 मुकाबले खेलेगी. भारत की एक टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर भी है. ऐसे में श्रीलंका भेजी गई टीम की कमान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के हाथों में सौंपी गई है. कुछ दिनों पहले पूर्व श्रीलंकाई कप्तान अर्जुन रणतुंगा (Arjuna Ranatunga) ने इसे ‘दूसरे दर्जे की भारतीय टीम’ बताया था, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया. हालांकि श्रीलंका के महान बल्लेबाज अरविंद डि सिल्वा (Aravinda de Silva) के विचार कुछ अलग है.

अरविंद डि सिल्वा ने अपने पूर्व कप्तान के दावे को खारिज करते हुए कहा है कि भारतीय क्रिकेट में इतनी गहराई है कि श्रीलंका दौरे पर आई भारतीय टीम को दूसरे दर्जे की नहीं कहा जा सकता. विश्व कप विजेता पूर्व कप्तान रणतुंगा ने दूसरे दर्जे की भारतीय टीम की मेजबानी के लिये श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को लताड़ते हुए कहा था कि यह किसी अपमान से कम नहीं है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

डिसिल्वा ने वर्चुअल बातचीत में कहा, ‘‘भारत के पास प्रतिभा की कमी नहीं है. इसलिये इस टीम को दूसरे दर्जे की नहीं कहा जा सकता. दुनिया भर में इस समय रोटेशन के आधार पर ही खिलाड़ियों का चयन हो रहा है चूंकि लगातार बायो बबल में रहना आसान नहीं है। युवा खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिये भी यह मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण है.’’

अरविंद डि सिल्वा ने कहा, ‘‘भविष्य में भी शायद ऐसा ही होगा. अगर आप दूसरे या तीसरे दर्जे की टीम भी भेजते हैं तो वह तीसरे दर्जे की नहीं होगी बल्कि यह रोटेशन के तहत किया गया बंदोबस्त है.’’

श्रीलंका क्रिकेट ने भी रणतुंगा को जवाब देते हुए कहा था, ‘‘भारतीय टीम के 20 सदस्यों में से 14 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं, लिहाजा यह दूसरे दर्जे की टीम नहीं है जैसा कि दावा किया गया है. ’’

Editor's Pick