- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news indian premier league 2021 tim southee replaces pat cummins at kolkata knight riders 4915262
Indian Premier League 2021: Kolkata Knight Riders ने दूसरे चरण से पहले उठाया बड़ा कदम, Tim Southee के साथ करार
टिम साउदी छह वर्षों तक आईपीएल में शामिल रहे थे, लेकिन 2020 की नीलामी में उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था.
Published On Aug 26, 2021, 06:31 PM IST
Last UpdatedAug 26, 2021, 06:31 PM IST
Indian Premier League 2021:आईपीएल-2021 के दूसरे चरण से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने बड़ा कदम उठाया है. इस फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2021 के शेष मुकाबलों के लिए टिम साउदी (Tim Southee) के साथ करार किया है. साउदी को पैट कमिंस (Pat Cummins) की जगह आईपीएल के दूसरे चरण में लाया गया है, जो इस सीजन में निजी कारणों के चलते हटे हैं. साउदी न्यूजीलैंड के तीसरे खिलाड़ी हैं, जो केकेआर के साथ जुड़ा है.
दो बार के पूर्व चैंपियन केकेआर ने गुरुवार को घोषणा की करते हुए कहा, ‘‘कमिंस ने निजी कारणों से खुद को सत्र के लिए अनुपलब्ध रखा है. न्यूजीलैंड के लिए 305 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 603 विकेट चटकाने वाले साउथी को टीम से जोड़ा गया है.’’
Officially a Knight 😍
Kiwi pacer #TimSouthee to don 💜💛 for the UAE leg of #IPL2021.
Welcome aboard, Tim.#KKR #IPL2021 https://t.co/l0fRhdEVhV
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) August 26, 2021
आईपीएल 2020 सत्र के लिए कमिंस को 15 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा गया था और वह टीम के अहम सदस्य थे. वह टीम के सातों मैचों में खेले और नौ विकेट चटकाने के अलावा 93 रन बनाए.
बता दें कि टिम साउदी छह वर्षों तक आईपीएल में शामिल रहे थे, लेकिन 2020 की नीलामी में उन्हें किसी टीम ने नहीं खरीदा था. 2019 के सीजन में वह रॉयल चेलेंजर बेंगलोर के लिए खेले थे. साउदी चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए भी खेल चुके हैं. आईपीएल के 40 मुकाबलों में उन्होंने 8.47 के इकोनॉमी रेट से 28 विकेट लिए हैं.
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 83 मैचों में 99 विकेट केसाथ तीसरे सबसे सफल गेंदबाज साउथी इससे पहले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स, चेन्नई सुपरकिंग्स, मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर का हिस्सा रह चुके हैं.