- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news indw vs ausw 3rd t20i coach ramesh powar want to see smriti mandhana as captain in near future 5048731
INDW vs AUSW, 3rd T20I: स्मृति मंंधाना को कप्तान बनाना चाहते हैं कोच रमेश पवान, समर्थन में दिया ये बयान
INDW vs AUSW, 3rd T20I: स्मृति मंंधाना ने तीसरे टी20 मैच में अर्धशतक जड़ टीम को हार से बचाने का प्रयसा किया.
Published On Oct 10, 2021, 09:09 PM IST
Last UpdatedOct 10, 2021, 09:09 PM IST
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय महिला टीम आखिरी टी20 मुकाबले में भले ही जीत दर्ज करने से चूक गई हो लेकिन इसके बावजूद स्मृति मंधाना टीम के लिए मुश्किल वक्त पर अहम अर्धशतक जड़ने में सफल रहे. कोच रमेश पवार ने आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्मृति को लंबी रेस का घोड़ा मानते हुए उन्हें भविष्य का कप्तान करार दिया.
भारतीय महिला टीम के मध्यक्रम की विफलत के कारण 14 रन से हरमनप्रीत कौर की टीम को शिकस्त झेलनी पड़ी. इस हार के साथ ही भारत ने टी20 सीरीज के 0-2 से गंवा दिया है. रमेश पवार ने कहा कि उपकप्तान के तौर पर स्मृति टीम में अहम भूमिका निभा रही है और युवाओं को रन बनाने के लिए प्रेरित करती हैं.
रमेश पवार ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम की 14 रन से हार की बाद कहा, ‘‘ हम उसे कप्तान के तौर पर देख रहे है. वह निकट भविष्य में टीम की कमान संभालेंगी. उन्होंने हालांकि साफ किया की वह कप्तानी में बदलाव के लिए कोई समयसीमा तय नहीं कर रहे है.
पच्चीस साल की मंधाना ने इस श्रृंखला के दौरान एक एकदिवसीय मैच में 86 रन की पारी खेलने के बाद ऐतिहासिक दिन-रात्रि टेस्ट में 127 रन बनाये थे. उन्होंने रविवार को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में 52 रन बनाये. मंधाना को संभावित कप्तान के तौर पर इसलिए देखा जा रहा है क्योंकि वह टीम की युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा की तरह है.
पवार ने टी20 टीम की उप-कप्तान की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘वह टीम में कई युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करती है. टेस्ट में उसने जिस तरह से बल्लेबाजी की, खासकर दुधिया रोशनी में वह अद्भुत था. हमें पता था कि वह अच्छी कप्तान साबित होंगी.’’
पवार इस बात से खुश हैं कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम प्रबंधन युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को काफी मौके देने में सफल रहा. भारतीय टीम के इस पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा, ‘‘आपको विश्व कप जीतने के लिए हर तरह की खिलाड़ी की जरूरत होती है. हम एक ऐसे मोड़ पर खड़े हैं जहां मिताली और झूलन किसी समय बाहर हो जाएंगे. हमने मेघना सिंह और रेणुका ठाकुर जैसे युवा गेंदबाजों को आजमाया हम अपने खिलाड़ियों को आजमाना चाहते थे.