IPL 2021: SRH vs MI- 235 रन बनाकर भी कोलकाता को रेस से नहीं हटा पाई मुंबई, प्लेऑफ की तस्वीर साफ जानें- कब किसका मुकाबला

IPL 2021 Paly Off: आईपीएल में प्लेऑफ राउंड के लिए अब चारों टीमों की तस्वीर साफ हो गई है. देखें कब किससे कहां भिड़ेगी कौन सी टीम!

Edited By : India.com Staff |Oct 09, 2021, 12:10 AM IST

Published On Oct 09, 2021, 12:10 AM IST

Last UpdatedOct 09, 2021, 12:10 AM IST

आईपीएल (IPL 2021) में इस सीजन अपनी लय से भटकी मुंबई इंडियन्स शुक्रवार को एक अलग ही अंदाज में खेलते हुए दिखाई दी. इस मैच में उसे कुछ ऐसा करिश्मा कर के दिखाना था, जिससे वह कम से कम 171 रनों से सनराइजर्स को हराकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ले. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) सिर्फ 85 रन पर समेट कर यहां अपना दावा मजबूती से जो पेश किया था. मुंबई की टीम के लिए यह काम मुश्किल था लेकिन उसने टॉस जीतने के साथ ही अपने इरादे साफ कर दिए.

पहले ईशान किशन (Ishan Kishan) और फिर सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने ऐसी ताबड़तोड़ पारियां खेलीं की मुंबई ने 20 ओवर में 235 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. लेकिन यहां उसे 171 रन की जीत हासिल करने के लिए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को मात्र 65 रन पर ऑलआउट करना था, जो वह नहीं कर सकी. अंत में मुंबई भले यह मैच जीत गई लेकिन प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीद खत्म हो गई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अब प्लेऑफ की तस्वीर साफ हो चुकी है. प्लेऑफ में जो 4 टीमें पहुंची हैं. वह दिल्ली कैपिटल्स (DC), चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीमें हैं. दिल्ली और चेन्नई टॉप 2 में हैं. इसलिए फाइनल में पहुंचने के लिए इन दोनों टीमों के पास बेहतर मौके होंगे. क्योंकि ये दोनों टीमें रविवार को दुबई में क्वॉलीफायर मैच खेलेंगी.

IPL 2021 Play Offs- यह है प्लेऑफ की रूपरेखा:-

मैच तारीख स्थान टीमें
पहला क्वॉलीफायर 10 अक्टूबर 2021 दुबई दिल्ली कैपटिल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स
एलिमिनेटर 11 अक्टूबर 2021 शारजाह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs कोलकाता नाइट राइडर्स
दूसरा क्वॉलीफायर 13 अक्टूबर 2021 शारजाह पहले क्वॉलीफायर में हारी टीम vs एलिमिनेटर की विजेता
फाइनल 15 अक्टूबर दुबई पहले क्वॉलीफायर की विजता vs दूसरे क्वॉलीफायर की विजेता

यहां जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में एंट्री कर लेगी, जबकि हारने वाली टीम के पास दूसरा क्वॉलीफायर मैच खेलने का मौका भी होगा, जिसे जीतकर वह फाइनल में अपनी जगह बना सकती है.

इसके अलावा नंबर 3 पर आरसीबी और नंबर 4 पर केकेआर की टीमें हैं. इनमें से जो टीम फाइनल तक पहुंचना चाहती है उसे अब दो नॉकआउट मुकाबले खेलने होंगे.

पहले ये दोनों टीमें एलिमिनेटर में एक-दूसरे के खिलाफ भिड़ेंगी. यह मुकाबला सोमवार को शारजहा में खेला जाएगा. यहां हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी और जीतने वाली टीम दूसरे क्वॉलीफायर में एंट्री करेगी, जहां उसे पहला क्वॉलीफायर हारने वाली टीम से भिड़ना होगा. दूसरे क्वॉलीफायर की विजेता टीम फाइनल इस टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेलेगी.

Editor's Pick