- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ipl 2021 mi vs rr ishan kishan has fixed his place in mumbai indians team says nathan coulter nile believes 5034524
IPL 2021 MI vs RR: ईशान किशन ने मुंबई इंडियंस में फिर पक्की कर ली है जगह, नॉथन कूल्टर नाइल ने बताई वजह
IPL 2021 MI vs RR: ईशान किशन ने 25 गेंदों पर 50 रन बनाकर मुंबई को राजस्थान पर आठ विकेट से जीत दिलाई.
Published On Oct 06, 2021, 06:51 PM IST
Last UpdatedOct 06, 2021, 06:51 PM IST
IPL 2021, MI vs RR: आईपीएल 2021 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज इशान किशन का जलवा देखने को मिला. किशन ने 200 की स्ट्राइकरेट से रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 25 गेंदों पर नाबाद 50 रन निकले. किशन की इस पारी के दम पर ही मुंबई की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को महज 8.2 ओवरों में ही परास्त कर दिया. टीम के गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल का मानना है कि इस पारी के बाद किशन ने टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है.
ईशान किशन को भारत की वर्ल्ड कप की टीम में भी जगह दी गई है. इसके बावजूद मुंबई फ्रेंचाइजी उन्हें खराब फॉर्म के चलते बीते कुछ मैचों से लगातार नजरअंदाज कर रही थी. ईशान का फॉर्म में लौटना भारत के लिए भी अच्छी खबर है.
IPL 2021, MI vs RR: कोल्टर नाइल ने कहा, “मुझे लगता है कि रनों के बीच किसी का भी होना अच्छा है. ईशान का आना वास्तव में अच्छा था, खासकर कुछ मैचों को मिस करने के बाद. इतने कठिन विकेट पर प्रदर्शन करना बेंच पर बैठे उन लोगों की गुणवत्ता को दर्शाता है जो हमारे लिए आते हैं और प्रदर्शन करते हैं. इसलिए, मैं उसे रन बनाते हुए देखकर वास्तव में खुश था. अब जब वह फॉर्म में वापस आ गए हैं, तो वह आगे जाकर उस फॉर्म को आगे बढ़ा सकते हैं.”
उन्होंने कहा, “मेरे ख्याल से ईशान का शीर्ष पर बल्लेबाजी करना उनके लिए अच्छा है. उन्हें अपने शॉट्स खेलना पसंद है. क्विंटन डी कॉक के बाहर रहने से वह शीर्ष स्थान पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं. उन्होंने शायद यहां अपनी जगह पक्की कर ली है.”