IPL 2021: मुंबई इंडियन्स के कप्तान Rohit Sharma ने क्वॉरंटीन में शुरू की ट्रेनिंग

रोहित शर्मा समेत मुंबई के 3 खिलाड़ी फिलहाल 6 दिनों के लिए क्वॉरंटीन में हैं. वह शनिवार को दुबई पहुंचे थे.

Edited By : India.com Staff |Sep 14, 2021, 05:55 PM IST

Published On Sep 14, 2021, 05:55 PM IST

Last UpdatedSep 14, 2021, 05:55 PM IST

भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म होने के बाद भारतीय खिलाड़ी अपने अगले पड़ाव आईपीएल (IPL 2021) के लिए दुबई पहुंच गए हैं. मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भी इन्हीं में से एक हैं. जो मुंबई इंडियंस के होटल में पहुंच कर क्वॉरंटीन में समय बिता रहे हैं. रोहित यहां सॉफ्ट क्वॉरंटीन में हैं और वह अपने रूम से बाहर एक निश्चित जगह तक घूम सकते हैं. मुंबई इंडियंस ने उनकी दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह होटल रूम के बाहर कसरत करते दिखाई दे रहे हैं. यह संभवत: रोहित शर्मा के रूम का बैकयार्ड हो सकता है.

आईपीएल 2021 का दूसरा चरण 19 सितंबर से शुरू होना है. दूसरे चरण की शुरुआत दो चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों मुंबई इंडियन्स (MI) और चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ खेला जाना है. रोहित इस बार भारतीय टीम के साथ थे, यहां आईपीएल में उन्हीं की टीम के दो साथी खिलाड़ी भी भारतीय टीम का हिस्सा थे. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) भी अपने परिवार के साथ भारतीय टीम का हिस्सा थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

https://twitter.com/mipaltan/status/1437695751585288193?s=20

ये तीनों खिलाड़ी शनिवार को यूएई पहुंच गए थे और फिलहाल सभी 6 दिनों के लिए क्वॉरंटीन में हैं. मुंबई इंडियंस ने अपने टि्वटर हैंडल पर जो दो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें कप्तान रोहित शर्मा खुले आसमान के नीच साइकलिंग करते नजर आ रहे हैं. क्वॉरंटीन में खिलाड़ी को एक रूम में रहना होता है. ऐसे में अपनी फिटनेस बनाए रखने के लिए उन्हें सीमित साधनों का ही उपयोग करना होता है. इस लिहाज से रनिंग के ट्रेडमिल और साइकलिंग शानदार विकल्प हैं.

https://twitter.com/mipaltan/status/1437710503908806660?s=20

रोहित की इन तस्वीरों के अलावा मुंबई की टीम ने टीम के बाकी खिलाड़ियों के साथ टीम की फील्डिंग ट्रेनिंग का भी एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में टीम के फील्डिंग कोच जेम्स पामेंट मुंबई के उन खिलाड़ियों को फील्डिंग की ड्रिल करा रहे हैं, जो यहां पहले से पहुंचे हुए हैं और अपना क्वॉरंटीन सफलता के साथ पूरा कर चुके हैं. बता दें आईपीएल में 5 बार की चैंपियन मुंबई की टीम इस बार भी अपना खिताब बचाने के लिए मैदान में उतरी है. अगर वह इस बार खिताब बचाने में कामयाब होती है तो वह खिताबी जीत की हैट्रिक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लेगी.

Editor's Pick