- Home
- News
- Cricket news ipl 2021 orange cap purple cap holder list most run most wicket kl rahul harshal patel at the top after dc vs csk match 5025633
IPL 2021 Orange/Purple Cap Holder List: शिखर धवन ने पूरे किए 500 रन; नंबर-1 एक करीब पहुंचे गायकवाड़
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में शिखर धवन ने 35 गेंदो पर 39 रनों की पारी खेली।
Published On Oct 05, 2021, 09:02 AM IST
Last UpdatedOct 05, 2021, 09:02 AM IST
IPL 2021 Orange Cap / Most Run
| खिलाड़ी | पारियां | रन |
| केएल राहुल | 12 | 528 |
| रुतुराज गायकवाड़ | 13 | 521 |
| शिखर धवन | 13 | 501 |
| संजू सैमसन | 12 | 480 |
| फॉफ डु प्लेसिस | 13 | 470 |
इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 50वें मैच के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में खास बदलाव नहीं आया है। पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के रुतुराज गायकवाड़ दूसरे स्थान पर हैं। सीएसके के खिलाफ मैच में 39 रन की पारी खेलकर धवन ने इस सीजन अपने 500 रन पूरे किए हैं।
IPL 2021 Purple Cap/ Most Wicket
| खिलाड़ी | पारियां | विकेट |
| हर्षल पटेल | 12 | 26 |
| आवेश खान | 13 | 22 |
| मोहम्मद शमी | 13 | 18 |
| जसप्रीत बुमराह | 12 | 17 |
| अर्शदीप सिंह | 11 | 16 |
आईपीएल 2021 के 12 मैचों में 26 विकेट लेकर बैंगलोर के मीडियम पेसर हर्षल पटेल सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में सबसे आगे हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के आवेश खान है जिन्होंने चेन्नई के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी का विकेट लिया था।