• Home
  • News
  • Cricket news ipl 2021 orange cap purple cap holder list most run most wicket ruturaj gaikwad replaces kl rahul 5013606

IPL 2021 Orange/Purple Cap Holder List: रुतुराज गायकवाड़ के सिर चढ़ी ओरेंज कैप, ये गेंदबाज देने लगा हर्षल पटेल की पर्पल कैप को चुनौती

IPL 2021 Orange/Purple Cap Holder List: 60 गेंदों पर 101 रन की नाबाद पारी खेलने वाले रुतुराज भले ही अपनी टीम को जीत ना दिला पाए हों लेकिन उनके नाम सर्वाधिक 508 रन हो गए हैं.

Edited By : India.com Staff |Oct 03, 2021, 09:42 AM IST

Published On Oct 03, 2021, 09:42 AM IST

Last UpdatedOct 03, 2021, 09:42 AM IST

IPL 2021 Orange Cap / Most Run

खिलाड़ी पारियां रन
रुतुराज गायकवाड़ 12 508
केएल राहुल 11 489
संजू सैमसन 12 480
शिखर धवन 12 462
फॉफ डु प्‍लेसिस 12 460

IPL 2021 Purple Cap/ Most Wicket

खिलाड़ी पारियां विकेट
हर्षल पटेल 11 26
आवेश खान 11 21
जसप्रीत बुमराह 11 17
अर्शदीप सिह 10 16
मोहम्‍मद शमी 12 15

ओरेंज कैप

आईपीएल 2021 में शनिवार को रुतुराज गायकवाड़ धमाकेदार शतक जड़ सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं. 60 गेंदों पर 101 रन की नाबाद पारी खेलने वाले रुतुराज भले ही अपनी टीम को जीत ना दिला पाए हों लेकिन वो इस सीजन में अबतक सर्वाधिक रन बनाने वालों की फेहरिस्‍त में पहले स्‍थान पर आ गए हैं. उनके पास अब 12 मैचों में 508 रन हो गए हैं. रुतुराज ने पहले स्‍थान पर मौजूद केएल राहुल को दूसरे नंबर पर धकेल दिया है. राहुल के पास 489 रन हैं. शनिवार को संजू सैमसन ने 28 रन की पारी खेली और वो 480 रनों के साथ नंबर तीन पर डटे हुए हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पर्पल कैप 

सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में आवेश खान वो गेंदबाज हैं जो हर्षल पटेल को थोड़ी टक्‍कर देते नजर आ रहे हैं। पटेल के पास 11 मैचों में 26 विकेट हैं। आवेश के पास अब 21 विकेट हो गए हैं। जसप्रीत बुमराह 17 विकेट के साथ तीसरे, अर्शदीप (16 विकेट) चौथे और मोहम्‍मद शमी (15 विकेट) पांचवें स्‍थान पर हैं।

Editor's Pick