This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL DC vs KKR- दिल्ली की हार से मायूस कप्तान Rishabh Pant ने बताया- मैच में कहां कर दी गलती
अंतिम 4 ओवर में कोलकाता को सिर्फ 13 रन की दरकार थी लेकिन इन्हें बनाने से पहले उसने 6 विकेट गंवा दिए.
Written by India.com Staff
Last Published on - October 14, 2021 8:42 AM IST

आईपीएल (IPL 2021) का दूसरा क्वॉलीफायर मैच बेहद रोमांचक अंदाज में आकर खत्म हुआ. दिल्ली कैपिटल्स (DC) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेले गए इस मैच में कोलकाता की टीम दिल्ली पर हावी थी लेकिन मैच के अंत में दिल्ली ने ऐसी शानदार वापसी की कि मैच का रुख ही पलट गया.
आखिरकार राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) के छक्के से केकेआर की जान में जान आई और उसने एक बॉल शेष रहते रोमांचक जीत दर्ज की, जिससे दिल्ली इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई. इस हार से कप्तान कप्तान रिषभ पंत (Rishabh Pant) काफी मायूस और भावुक दिखे. उन्होंने इस हार के कारणों को भी बताया.
दिल्ली की हार के बाद जब रिषभ पंत (Rishabh Pant) इस पर चर्चा करने आए तो वह इतने ज्यादा भावुक थे कि वह बात ही नहीं कर पा रहे थे. उन्होंने खुद को संभालते हुए कहा, ‘इस समय इसे व्यक्त करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं. मैं कुछ नहीं बता सकता. हम अंत तक इसी विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे थे कि जितना ज्यादा संभव हो मैच को उतनी दूर तक लेकर जाएं.’
TRENDING NOW
24 वर्षीय इस युवा कप्तान ने कहा, ‘हमारे गेंदबाजों ने तकरीबन हमारी वापसी करा ही दी थी लेकिन दुर्भाग्य से मैच का अंत हमारी जीत से नहीं हो पाया. बीच के ओवरों में उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की.’
इसके साथ ही उन्होंने टीम की बल्लेबाजी पर कहा, ‘हम अपनी बैटिंग के दौरान स्ट्राइक रोटेट नहीं कर पाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को सकारात्मकता के लिए जाना जाता है और उम्मीद करता हूं कि अगले सीजन हम और मजबूती के साथ लौटेंगे. हमने सही में बेहतर क्रिकेट खेला. हां खेल में उतार-चढ़ाव आते रहेंगे लेकिन हम पॉजिटिव ही रहेंगे.’
