add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2021: पहली बार नीली जर्सी में खेलेगी RCB, इस नेक मकसद के लिए करेगी ऐसा

इससे पहले आईपीएल के 13 साल के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम लाल और हरी जर्सी में ही खेलती दिखी है.

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - September 14, 2021 10:03 PM IST

विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीम इस बार नीली जर्सी में आईपीएल का मैच खेलती दिखेगी. यह पहला मौका है, जब अकसर लाल जर्सी में दिखने वाली रॉयल चैलेंजर्स की टीम नीली जर्सी में दिखेगी. इससे पहले आरसीबी की टीम अपनी पहचान लाल जर्सी के अलावा हरी जर्सी में खेलती रही है. लेकिन इस बार एक बहुत ही नेक मकसद के लिए उसने नीली जर्सी पहनने का फैसला किया है. हालांकि रॉयल की टीम एक ही बार इस जर्सी में दिखाई देगी.

दरअसल बैंगलोर की टीम ने फैसला किया है कि वह बीते 2 साल से जारी घातक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के दौरान लोगों की सेवा और सुरक्षा में जुटे फ्रंटलाइन वॉरियर्स को सम्मान दे. बता दें अग्रिम पंक्ति के ये कोरोना वॉरियर्स हमेशा मुंह पर मास्क और पीपीई किट पहने हुए लोगों की जान बचाने की पूरे समर्पण से जुटे हुए हैं. पीपीई किट और मास्क का रंग आसमानी नीला ही होता है और इसी मकसद से रॉयल्स की टीम ने आसमानी नीले रंग की जर्सी पहन कर खेलने का फैसला किया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस साल आईपीएल के दूसरे चरण के मैच में रॉयल्स की टीम 20 सितंबर को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. इस मैच में यह टीम पीपीई किट के रंग जैसी नीले रंग की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अपने टि्वटर हैंडल पर कुछ खिलाड़ियों के साथ एक वीडियो जारी कर इसकी घोषणा की है. इस वीडियो को सबसे पहले कप्तान विराट कोहली ने संबोधित किया है.

इस वीडियो में विराट ने कहा, ‘हमारी फ्रैंचाइजी पिछले एक सप्ताह से इस पर चर्चा कर रही थी कि हम अपने फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए क्या कर सकते हैं और उनकी मदद कैसे कर सकते हैं. आरसीबी ने स्वास्थ्य संसाधनों में कुछ प्रमुख चीजें ऐसी पाई हैं, जहां तुरंत मदद की दरकार है. जैसे ऑक्सीजन सपॉर्ट और हम इस संबंध में वित्तीय मदद करेंगे.’

उन्होंने आगे कहा, ‘हम हर साल एक पहले के लिए गो ग्रीन मैच खेलते हैं, जो इस बार हम नीली जर्सी पहनकर खेलेंगे. यह एक संदेश है कि हम अपने फ्रंटलाइन वर्कर्स के साथ मजबूती से खड़े हैं.’ इसके बाद एबी डिविलियर्स, नवदीप सैनी, सचिन बेबी, देवदत्त पडीक्कर आदि खिलाड़ी आकर इस जर्सी और टीम के इस फैसले का महत्व बता रहे हैं.