- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Cricket news ipl 2021 sharjah cricket stadium announces major upgrades 4888458
Indian Premier League 2021: आईपीएल से पहले होंगे बड़े सुधार, Sharjah Cricket Stadium ने कर दी घोषणा
शारजाह में आईपीएल के दूसरे चरण का पहला मैच 24 सितंबर को आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा.
Published On Aug 14, 2021, 09:24 PM IST
Last UpdatedAug 14, 2021, 09:24 PM IST
Indian Premier League 2021: आईपीएल-2021 के दूसरे चरण की शुरुआत 19 सितंबर से होने जा रही, जिसके मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में खेले जाएंगे. टी20 विश्व कप से पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 10 मैचों की मेजबानी की तैयारी कर रहे शारजाह क्रिकेट स्टेडियम ने बड़े स्तर पर सुविधाओं में सुधार की घोषणा कर दी है. आईपीएल के इस सत्र का आयोजन भारत में ही हो रहा था लेकिन लीग के बायो-बबल में कोविड-19 के मामले मिलने के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इसके बाद बचे हुए मैचों को यूएई के दुबई, अबुधाबी और शारजाह स्टेडियम में कराने का फैसला किया.
मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘फिर से नये तरीके से तैयार किये जा रहे विकेट ब्लॉक में अब केंद्र में छह पिचें होंगी. यहां एक नयी अभ्यास सुविधा का निर्माण हो रहा है जिसमें चार टर्फ विकेट और चार एस्ट्रो-टर्फ विकेट है. इससे एक ही बार में कई टीमें अभ्यास कर सकेंगी. ये सुविधाएं आईपीएल के लिए समय तक तैयार हो जायेंगी.’’
इस स्टेडियम में आईपीएल के दूसरे चरण का पहला मैच 24 सितंबर को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. स्टेडियम लीग चरण के बाद क्वालीफायर दो (11 अक्टूबर) और एलिमिनेटर (13 अक्टूबर) मैचों की भी मेजबानी करेगा. (भाषा)