• Home
  • News
  • Cricket news ipl 2022 andy flower appointed head coach of the lucknow franchise 5143906

IPL 2022: हो गया ऐलान- Andy Flower लखनऊ फ्रैंचाइजी के मुख्य कोच नियुक्त,

पहले से ही ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि एंडी फ्लॉवर और केएल राहुल की जोड़ी IPL के नए सीजन में लखनऊ के लिए एक साथ नजर आएंगे.

Edited By : India.com Staff |Dec 17, 2021, 08:40 PM IST

Published On Dec 17, 2021, 08:40 PM IST

Last UpdatedDec 17, 2021, 08:40 PM IST

आईपीएल में लंबे समय से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि लीग की नई टीम लखनऊ अपने प्रमुख कोच के रूप में जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान एंडी फ्लॉवर (Andy Flower) को नियुक्त करेगी. शुक्रवार को आखिरकार ये अटकलें सही साबित हुईं और लखनऊ फ्रैंचाइजी ने यह ऐलान कर दिया कि एंडी फ्लॉवर को उनकी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. अब इस बात की और संभावनाएं बढ़ गई हैं पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान रहे केएल राहुल (KL Rahul) इस टीम की ओर से खेलते दिखाई देंगे. हालांकि लखनऊ ने अभी तक अपनी टीम का नाम तय नहीं किया है.

फ्लॉवर और केएल राहुल बीते 2 सत्र से पंजाब किंग्स के साथ थे. फ्लॉवर यहां बतौर बल्लेबाज कोच टीम के साथ थे. अब जब फ्लॉवर को संजीव गोयनका के स्वामित्व वाली लखनऊ फ्रैंचाइजी ने अपने साथ जोड़ लिया है तो इस बात की अटकलें और तेज हो गईं हैं कि केएल राहुल (KL Rahul) भी इसी फ्रैंचाइजी से खेलते दिखाई देंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

फ्लॉवर ने यहां जारी बयान में कहा, ‘मैं नई लखनऊ फ्रैंचाइजी से जुड़ने के लिए बेहद उत्साहित हूं और मैं इस अवसर के लिए बहुत आभारी हूं. मुझे 1993 में भारत के अपने पहले दौरे के बाद से हमेशा भारत का दौरा करना, यहां खेलना और कोचिंग करना पसंद है.’

उन्होंने कहा, ‘भारत में क्रिकेट के लिए जुनून बेजोड़ है और एक आईपीएल फ्रैंचाइजी का नेतृत्व करना बड़ा सम्मान है और मैं गोयनका और लखनऊ टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.’

एंडी फ्लावर ने कहा, ‘मुझे भरोसा है कि मैं लखनऊ फ्रैंचाइज़ी के साथ कुछ सार्थक और सफल कार्य करने की चुनौती का पूरा लुत्फ उठाऊंगा. मैं नए साल में उत्तर प्रदेश की यात्रा करने तथा प्रबंधन और अपने सहयोगियों से मिलने के लिए उत्सुक हूं.’

गोयनका ने कहा, ‘एक खिलाड़ी और एक कोच के रूप में एंडी ने क्रिकेट इतिहास में अमिट छाप छोड़ी है. हम उनके पेशेवरपन का सम्मान करते हैं और आशा करते हैं कि वह हमारे ‘विजन’ के अनुकूल काम करेंगे और हमारी टीम की साख बढ़ाएंगे.’

जिम्बाब्वे के यह दिग्गज क्रिकेटर इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम का मुख्य कोच भी रहे हैं. उनके रहते हुए इंग्लैंड ने 2010 में टी20 वर्ल्ड कप जीता और टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया था. गोयनका के अगुवाई वाले आरपी-एसजी समूह ने लखनऊ फ्रैंचाइजी को 7090 करोड़ रुपये में खरीदा था.

(इनपुट: भाषा)

Editor's Pick