• Home
  • News
  • Cricket news ipl 2022 auction kashmir boy rasikh salam dar got picked by mumbai indians 20 lakh after completing 2 year ban 5238715

अवैध गतिविधियों में संलिप्‍त कश्‍मीर का तेज गेंदबाज बना मुंबई इंडियंस का हिस्‍सा, BCCI ने लगाया था दो साल का बैन

आईपीएल 2022 ऑक्‍शन के दौरान मुंबई इंडियंस ने रसिक सलाम डार (Rasikh Salam Dar) को 20 लाख रुपये के बेस प्राइज में अपनी टीम का हिस्‍सा बना लिया है. बीसीसीआई ने साल 2019 में उनपर दो साल का बैन लगाया था. अब उनकी सजा पूरी हो चुकी है.

Edited By : India.com Staff |Feb 13, 2022, 07:50 PM IST

Published On Feb 13, 2022, 07:50 PM IST

Last UpdatedFeb 13, 2022, 07:50 PM IST

आईपीएल 2022 के ऑक्‍शन (IPL 2022 Auction) के दौरान मुंबई ने बड़े-बड़े क्रिकेटर्स को अपने पाले में किया लेकिन टीम के साथ एक नाम ऐसा भी जुड़ा जिसके करियर पर दाग लगा हुआ है. कश्‍मीर के कुलगाम का रहने वाले तेज गेंदबाज रसिक सलाम डार (Rasikh Salam Dar) को 20 लाख रुपये के बेस प्राइज पर मुंबई की टीम ने अपने स्‍क्‍वाड का हिस्‍सा बनाया. रसिक सलाम डार वही शख्‍स है हिसपर बीसीसीआई ने अवैध गतिविधियों में संलिप्‍त रहने के चलते दो साल का प्रतिबंध लगाया था. अपनी उम्र को जानबूझ कर कम बताने के मामले में दोषी पाते हुए बीसीसीआई (BCCI) ने उन्‍हें दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था.

मुंबई के लिए पहले भी खेल चुके हैं डार

यह पहला मौका नहीं है जब रसिक सलाम डार (Rasikh Salam Dar) को मुंबई इंडिंयस की तरफ से खेलने का मौका मिला हो. वो इससे पहले भी मुंबई का हिस्‍सा रह चुके हैं. आईपीएल 2019 के दौरान मुंबई फ्रेंचाइजी ने उन्‍हें एक मैच में प्‍लेइंग इलेवन का हिस्‍सा भी बनाया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

प्रतिबंध के बावजूद रहे मुंबई का हिस्‍सा

मुंबई इंडियंस को रसिक सलाम डार की तेजी गति से गेंदबाजी की प्रतिभा के बारे में अच्‍छे से पता है. यही वजह है कि उन्‍होंने बैन के बावजूद रसिक को टीम के साथ जोड़े रखा. बीते आईपीएल सीजन के दौरान वो यूएई में मुंबई के दल का हिस्‍सा थे और नेट्स में बल्‍लेबाजों को गेंदबाजी करा रहे थे.

अंडर-19 क्रिकेट खेलने के लिए किया था फ्रॉड

बीसीसीआई ने रसिक सलाम डाल (Rasikh Salam Dar) को एक परिचित की मार्कशीट से छेड़छाड़ के बाद उसे अपना बनाकर पेश करने का दोषी पाया था. ऐसा कर उन्‍होंने अपनी उम्र को कम करके बताने का प्रयास किया ताकि वो बीसीसीआई के अंडर-19 क्रिकेट का हिस्‍सा बन जाए.

Editor's Pick